दूसरी तरह मिथुन राशि के वे जातक जो किसी नवीन कारोबार में अपना हाथ आजमाने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए भी ये समय लाभदायक साबित हो सकता है। इसलिए प्रयास जरूर करें क्योंकि सफलता मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। वहीं अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको अपने कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मान प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा जो लोग नौसिखिया यानी फ्रेशर हैं, उन्हें बृहस्पति गोचर की इस अवधि में साझेदारी से सफलता मिल सकती है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस समय मिथुन राशि के लोगों के लिए निवेश करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।