इस गोचर अवधि के दौरान वृषभ राशि के लोग अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करने के अलावा अपने करियर को पूर्ण रूप से बदलने का प्लान बना सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो लोग खुद का बिजनेस करते हैं वे अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के साथ ही उसमें सुधार के लिए विभिन्न संसाधनों के बारे में सोच सकते हैं। यह समय आपके ग्राहकों में बढ़ोतरी और बाजार में अपनी प्रतिष्ठा बनाने के लिए बहुत अनुकूल साबित हो सकता है। और हो सकता है कि इस काम के लिए आपको किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित होना पड़े।