अंक ज्योतिष राशिफल 5 अगस्त 2022: महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। आज के दिन इस मूलांक के लोगों अपनी बुद्धिमता का परिचय देंगे। साथ ही धन लाभ के योग बन रहे हैं।
Numerology Horoscope Prediction 5 August 2022: अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति की बर्थ डेट यानी जन्म तारीख का योग मूलांक कहलाता है। वहीं अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसके स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन आदि से जुड़ी बातों के बारे में बताया जा सकता है। तो आइए जानते हैं सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा…
मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
इस मूलांक के स्वामी सूर्य ग्रह हैं। आज का दिन जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। बुद्धिमता से धन कमाने में सफल रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। कर्ज लेने से बचें।
मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
इस मूलांक के स्वामी चंद्र देव को माना गया है। आज के दिन विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। कार्य पूर्ण करने में भाग्य का साथ मिलेगा।
मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
इस मूलांक के स्वामी बृहस्पति देव हैं। आज के दिन विद्यार्थियों को अपने काम में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर लिए गए निर्णय लाभ दिला सकते हैं। शुभ रंग पीला और लाल है। मित्रों का साथ मिलेगा।
मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु है। आज व्यापार के काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। सट्टे में निवेश करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कर्ज लेने से बचें।
मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
इस मूलांक के स्वामी बुध देव हैं। आज का दिन मूलांक 5 वाले लोगों के लिए सेहत की दृष्टि से शुभ है। वाणी पर संयम रखें वरना घर में झगड़ा हो सकता है। अपने बड़े भाई-बहन से तालमेल बनाकर चलें। परिश्रम से काम सफल होंगे।
मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 14 और 24)
मूलांक 6 के स्वामी शुक्र देव को माना गया है। आज के दिन फिजूलखर्ची बढ़ने से चिंतित हो सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अपनी वाणी के प्रभाव से बिगड़े काम बनाने में सफल होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
इस मूलांक के स्वामी केतु ग्रह हैं। अपने कार्यों में लापरवाही करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत परेशानी का कारण बन सकती है। छिपे हुए विरोधियों से सावधान रहें। आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
मूलांक 8 (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 8 के स्वामी शनि देव हैं। आज के दिन अपने जीवनसाथी से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है लेकिन सूझ-बूझ से मामले को संभाल लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
मूलांक 9 (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
इस मूलांक के स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है। दूसरों पर आश्रित होने के बजाय अपनी मेहनत से काम में लगे रहें। आज संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शुभ रंग गुलाबी और हरा है।
यह भी पढ़ें: August Panchak 2022: रक्षाबंधन के अगले दिन से लगेगा पंचक, पांच दिनों तक ना करें इन कार्यों को करने की गलती