धर्म

Vastu Tips: सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है घर की इन दिशाओं में बना स्टोर रूम

Store Room Vastu: घरों में भविष्य में काम आने वाली वस्तुओं के संग्रहण के लिए इस स्टोर रूम बनाया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में बना स्टोर रूम सही दिशा में ना हो तो जीवन में धन प्राप्ति और आपसी संबंधों को लेकर कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

2 min read
Vastu Tips: सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है घर की इन दिशाओं में बना स्टोर रूम

घर-गृहस्थी में ऐसी बहुत सारी चीजें होती हैं जिन्हें हम रोजाना में काम नहीं लेते या फिर भी ये वस्तुएं हमारे भविष्य के लिए जरूरी होती हैं और इन्हें इकट्ठा करने के लिए घर में स्टोर रूम बनाया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सही स्थान या दिशा में स्टोर रूम न हो तो कई परेशानियां पैदा हो सकती हैं। क्योंकि यदि इकट्ठा किया हुआ यह सामान घर में सही स्थान पर ना रखा जाए तो नकारात्मकता पैदा होने लगती है। जिससे आपके संबंधों से लेकर सेहत और धन प्राप्ति सभी आवश्यक आयामों पर गलत प्रभाव पड़ता है। तो अब आइए जानते हैं घर में किस दिशा में स्टोर रूम बनवाना शुभ होता है...

1. पश्चिम दिशा
घर की पश्चिम दिशा में बना हुआ स्टोर रूम परिवार के लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है। यहां स्टोर रूम बनवाने से बच्चों में करियर के प्रति जागरूकता बढ़ने और बच्चों में अच्छे संस्कार को बढ़ावा मिलता है। पश्चिम दिशा में बने हुए स्टोर रूम में लोहे की अलमारी या तिजोरी जैसी महत्वपूर्ण चीजें रखना शुभ माना जाता है।

2. दक्षिण-पश्चिम दिशा
वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा भी स्टोर रूम के लिए सही रहती है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्टोर रूम होने से यह घर के लोगों में तनाव को कम करने और उनके लाभ को बढ़ाने में सहायक बनता है। माना जाता है कि दक्षिण-पश्चिम में बने स्टोर रूम में कीमती और कमाई गई चीजों को रखना फलदायी होता है।

3. उत्तर-पश्चिम दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पश्चिम दिशा को सहयोग गुण से जोड़ा जाता है। ऐसे में घर की इस दिशा में स्टोर रूम होने से आप यहां किसी भी प्रकार के सामान का संग्रहण कर सकते हैं। माना जाता है कि घर के वायव्य कोण में बना स्टोर रूम आपके जीवन में आर्थिक और सामाजिक तौर पर मदद करने वाले लोगों को बढ़ाता है।

5. दक्षिण दिशा
वास्तु में दक्षिण दिशा में स्टोर रूम बनवाना बहुत शुभ माना गया है। क्योंकि दक्षिण दिशा में बना स्टोर रूम ताकत, आत्मविश्वास और सुरक्षा का कारक बनता है। वहीं बता दें कि घर की इस दिशा का बना स्टोर रूम आपके मन को शांत करने के साथ-साथ अनचाहे भय को दूर करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: Astrology: सूरज की तरह आपकी किस्मत चमका सकता है ये लाल रत्न, जानें इसे पहनने का सही तरीका

Updated on:
21 Apr 2022 01:22 pm
Published on:
21 Apr 2022 01:20 pm
Also Read
View All