धर्म

वास्तु शास्त्र: कुंडली में शनि की स्थिति को मजबूत करता है शमी का पौधा, जानें इसे लगाने का तरीका

Shami Plant Vastu: शास्त्रों में पेड़ पौधों का एक खास महत्व बताया गया है। वहीं माना जाता है कि शमी का पौधा घर में इस स्थान पर लगाने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

2 min read
Shami Plant Vastu Tips, Vastu Shastra Tips, vastu shastra tips for wealth, shami plant vastu direction, shami ka paudha lagane ke fayde, shami ka paudha benefits, shami plant ghar me kaha lagana chahiye, saturn planet astrology, shami plant for vastu, wealth plant, shani grah se sambandhit karya, shani upay,
वास्तु शास्त्र: कुंडली में शनि की स्थिति को मजबूत करता है शमी का पौधा, जानें इसे लगाने का तरीका

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का जीवन से गहरा नाता माना गया है। पेड़-पौधे हमारे जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सुख-समृद्धि को बढ़ावा देते हैं। जीवन में सभी लोग किसी ना किसी परेशानी से जूझ रहे होते हैं। किसी को धन से जुड़ी समस्या है, तो किसी को नौकरी ना मिलने की और किसी को विवाह से संबंधित। ऐसे में ग्रहों का भी आपके पक्ष में होना बहुत मायने रखता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा कुंडली में शनि ग्रह को मजबूत करता है। शनि के उच्च स्थिति में होने से जातक को जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार शमी का पौधा लगाने की सही दिशा और तरीका...

वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे को शनिवार के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप नवरात्रि और दशहरे के दिन भी घर में शमी का पौधा लगा सकते।

शमी का पौधा हमेशा घर के मुख्य द्वार के निकट या छत पर लगाना ही उचित होता है। शमी के पौधे को मुख्य द्वार पर लगाते हैं तो ध्यान रखें कि घर से बाहर निकलते समय यह आपके दाएं तरफ होना चाहिए। इसे कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। आप शनिवार के दिन साफ गमले में या भूमि पर शमी के पौधे को लगा सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन गमले में शमी का पौधा लगाते समय इस पौधे की जड़ में 1 रुपए का सिक्का और सुपारी भी दबा दें। फिर इसके रोपण के बाद पौधे पर गंगाजल छिड़ककर इसकी पूजा करें।

अगर आप छत पर शमी का पौधा लगा रहे हैं तो इसे दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए जहां इस पर सूर्य की भरपूर रोशनी भी पड़े। ध्यान रखें कि इस पौधे को कभी भी अंधेरे या छाया वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए।

शमी के पौधे को कभी भी मुरझाने नहीं देना चाहिए वरना जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आती है। अगर पौधा मुरझा गया है तो इस पौधे को हटाकर नया पौधा लगा दें। माना जाता है कि इसमें रोज पानी देने और दीपक जलाने से घर की सुख-शांति में वृद्धि होती है। साथ ही परिवार के लोगों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।

शमी का पौधा घर के वास्तु दोष को दूर करने के साथ ही कुंडली में शनि की स्थिति को मजबूत करता है। जिससे आपको कार्यों में सफलता मिलेगी साथ ही धन लाभ की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष शास्त्र: एक चुटकी नमक जगा सकता है आपकी सोई हुई किस्मत, राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से भी मिल सकती है मुक्ति

Updated on:
06 May 2022 03:12 pm
Published on:
06 May 2022 03:10 pm