धर्म

Vastu Tips: ये 5 पेड़-पौधे घर में लगाने से छिन सकता है आपका सुख-चैन!

Plants According Vastu: आज यहां हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में लगाना अशुभ माना जाता है।

2 min read
Vastu Tips: ये 5 पेड़-पौधे घर में लगाने से छिन सकता है आपका सुख-चैन!

Vastu Tips For Plants: लोग अपने घर के अंदर कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। इससे घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही साथ ही वातावरण भी शुद्ध रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेड़-पौधे हमारे जीवन को भी प्रभावित करते हैं। वास्तु की मानें तो घर में रखी हर एक चीज का हमारे जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। इसी तरह से घर में आप जो भी पौधा लगा रहे हैं उससे भी हमारा जीवन विशेष रूप से प्रभावित होता है। वास्तु अनुसार कुछ पेड़-पौधे घर के लिए अत्यंत ही शुभ माने जाते हैं तो कुछ अशुभ। आज यहां हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में लगाना अशुभ माना जाता है।

बांस का पेड़: ऐसे तो ये पेड़ कई मांगलिक कार्यों में उपयोग में लाया जाता है। लेकिन फिर भी इसे घर-आंगन में लगाना वास्तु अनुसार अशुभ माना गया है। इसके पीछे की वजह ये है कि बांस का पेड़ विशेष तौर पर मृत्यु के समय उपयोग में लाया जाता है। इसलिए इसे घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में इस पेड़ को गलती से भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए।

बेर का पेड़: इस पेड़ को भी घर के आंगन में लगाना वर्जित माना गया है। क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होने के आसार रहते हैं। इससे शत्रु हावी होने के आसार रहते हैं। इस पेड़ को घर आंगन से दूर लगाना ही बेहतर है।

खजूर का पेड़: इस पेड़ को भी घर के आंगन में लगाना अशुभ माना जाता है। ये पेड़ घर में लगाने से जीवन में निर्धनता आने के आसार रहते हैं। अगर फिर भी आप इस पेड़ को लगाना चाहते हैं तो इसे हमेशा घर से दूर ही लगाएं।

बोनसाई का पेड़: घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कुछ लोग अपने घरों में बोनसाई का छोटा सा पेड़ लगा लेते हैं जोकि वास्तु शास्त्र के हिसाब से गलत माना गया है। ये पौधा घर-परिवार में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है।

इमली का पेड़:
घर में इमली का पेड़ लगाना भी वर्जित माना गया है। वास्तु अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से घर के सदस्य रोग आदि से घिरे रहते हैं। पहले के समय में लोग ऐसा भी मानते थे कि इमली के पेड़ की हवा से कुष्ट रोग होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में इमली के पेड़ को हमेशा घर से दूर लगाने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: अगस्त महीने मे इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय, नौकरी और व्यापार में मिलेगी शानदार सफलत

Updated on:
25 Jul 2022 10:59 am
Published on:
25 Jul 2022 10:57 am
Also Read
View All