धर्म

Vastu Tips: उत्तर या पश्चिम दिशा में सोना पड़ सकता है भारी, सोते समय भूल कर भी ना करें ये गलतियां

Right Direction of Sleeping As Per Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर अपना सिर करके सोने से तनाव और नकारात्मकता बढ़ती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए सोने का सही तरीका और दिशा...

2 min read
sleeping direction according to vastu, best direction to sleep, vastu shastra, vastu tips for bedroom, sleepin direction vastu tips, vastu tips for sleeping, वास्तु शास्त्र, सोने की सही दिशा, सोने का तरीका,
Vastu Tips: उत्तर और पश्चिम दिशा में सोना पड़ सकता है भारी, सोते समय भूल कर भी ना करें ये गलतियां

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का काफी महत्व होता है। सोते समय भी सही दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अन्यथा आपको नींद से जुड़ी परेशानियां होने के साथ ही जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है। बहुत से लोगों को सोने का सही तरीका और दिशा का ज्ञान नहीं होता। जिससे वे कहीं भी सिर पैर करके सो जाते हैं। वास्तु के अनुसार इससे मानसिक तनाव और जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार सोने की सही दिशा और तरीका...

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय कभी भी उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए क्योंकि इससे जीवन में तनाव बढ़ सकता है। वहीं दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोना अच्छा होता है।

2. आपके बेडरूम या शयनकक्ष में कोई भी प्लास्टिक के पेड़-पौधे या फूल नहीं रखने चाहिएं, क्योंकि इससे दरिद्रता बढ़ने का डर होता है।

3. वास्तु शास्त्र के मुताबिक विवाह योग्य लडकों और लड़कियों के लिए उत्तर दिशा की तरफ पैर करके सोना अच्छा माना जाता है। इससे विवाह में आने वाले बाधाएं दूर होती हैं।

4. उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर का वास होने के कारण इस दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति को ठीक से नींद नहीं आती। साथ ही उत्तर दिशा में सिर और दक्षिण दिशा में अपने पैर रखकर सोने से पैसों की कमी की समस्या भी हो सकती है।

5. वास्तु के अनुसार जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए दक्षिण दिशा में सिर करके सोना सबसे बढ़िया माना जाता है। साथ ही इस दिशा में सिर करके सोने से आपको चैन की नींद भी आती है और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

6. सोने के लिए वास्तु के मुताबिक सबसे अच्छी दिशा पूर्व को माना गया है। क्योंकि पूर्व की ओर सिर करके और पश्चिम की ओर पैर करके सोना आपकी नींद की गुणवत्ता को बढ़ाता है। साथ ही इस दिशा में सोने से आपकी याददाश्त और एकाग्रता के स्तर में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें: घर के बाथरूम में इन चीजों की अनदेखी बन सकती है वास्तु दोष का कारण

Updated on:
16 Apr 2022 01:19 pm
Published on:
16 Apr 2022 01:17 pm