धर्म

Vastu Tips: फिश एक्वेरियम में इस रंग की मछलियां रखने से बढ़ती है धन-दौलत, जानिए इसके रख-रखाव का तरीका

Vastu Tips: फिश एक्वेरियम में मौजूद मछलियां आपके व्यापार और घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करके आपके कार्यों में उत्पन्न बाधाओं को कम करने में मदद कर सकती हैं। लेकिन फिश एक्वेरियम के रख-रखाव का तरीका सही होना भी बहुत जरूरी होता है।
2 min read
vastu shastra, fish aqaurium at home, black fish, 9 fish aquarium, money tips, vastu tips for prosperity, घर में कैसे रखें फिश एक्वेरियम, काली मछली, 9 मछलियां, धन लाभ, सुख-शांति, फिश एक्वेरियम कि दिशा,
Vastu Tips: फिश एक्वेरियम में इस रंग की मछलियां रखने से बढ़ती है धन-दौलत, जानिए इसके रख-रखाव का तरीका

रंग-बिरंगी मछलियों वाला फिश एक्वेरियम न केवल आपके घर की शोभा बढ़ाता है बल्कि वास्तु शास्त्र में फिश एक्वेरियम को घर में रखना आपके जीवन के लिए भी काफी लाभकारी माना गया है। फिश एक्वेरियम में मौजूद मछलियां आपके व्यापार और घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करके आपके कार्यों में उत्पन्न बाधाओं को कम करने में मदद कर सकती हैं। लेकिन फिश एक्वेरियम के रख-रखाव का तरीका सही होना भी बहुत जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं घर में फिश एक्वेरियम रखने का लाभ और सही तरीका...

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार फिश एक्वेरियम को घर में रखते समय एक बात विशेष ध्यान रखें कि इसमें मछलियों की संख्या 9 होना आवश्यक है। साथ ही सुनिश्चित करें कि घर के किसी एक ही सदस्य को उन मछलियों को रोजाना खाना देना चाहिए।

2. धन लाभ और घर-परिवार की मुसीबतों को टालने के लिए घर में फिश एक्वेरियम रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसके लिए आप इस एक्वेरियम को अपने घर की पूर्व-उत्तर दिशा या पूर्व या उत्तर दिशा में रखें।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार दांपत्य जीवन को सुख में बनाए रखने के लिए अपने घर में फिश एक्वेरियम को घर के मुख्य द्वार के बाएं तरफ रखना शुभ माना जाता है।

4. वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि फिश एक्वेरियम को कभी भी बेडरूम या रसोई घर में नहीं रखना चाहिए अन्यथा इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का फैलाव होता है। साथ ही ध्यान रखें कि घर में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करने के लिए फिश एक्वेरियम का पानी भी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।

5. घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए रखे जाने वाले देश एक्वेरियम में 9 मछलियों में से किसी एक का रंग काला होना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपके घर-परिवार पर किसी की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है।

Updated on:
05 Apr 2022 06:01 pm
Published on:
05 Apr 2022 06:00 pm