धर्म

स्वप्न शास्त्र: सावन में सपने में भोलेनाथ के दर्शन होना है बड़ा शुभ संकेत, जानिए किस बात का है ये इशारा

Dream Interpretation Lord Shiva: हिंदू धर्म में सावन का महीना भोलेनाथ को समर्पित माना गया है। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सावन के महीने में आपको सपने में भोलेनाथ के दर्शन हो जाएं तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है।
2 min read
sapne me bhagwan shiv ko dekhna, sapne me bhagwan shiv ka mandir dekhna, sapne mein bhole nath ke darshan karna, sapne me trishul dekhne ka matlab, sawan month 2022, dream interpretation of shiva statue, latest religious news,
स्वप्न शास्त्र: सावन में सपने में भोलेनाथ के दर्शन होना है बड़ा शुभ संकेत, जानिए किस बात का है ये इशारा

हर व्यक्ति सोते समय कोई ना कोई सपना देखता है। उसे सपने में तरह-तरह की चीजें और लोग दिखाई देते हैं। वहीं सपने में कई बार हमें किसी मंदिर या भगवान के दर्शन भी हो जाते हैं। भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सावन के महीने में सपने में भोलेनाथ के दर्शन हो जाएं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं भोलेनाथ से जुड़े इन सपनों का क्या है मतलब...

सपने में शिवजी दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आपको सपने में भोलेनाथ के दर्शन होते हैं तो यह एक बेहद शुभ सपना माना जाता है। यह इस बात का इशारा है कि जल्द ही आपकी हर मनोकामना पूर्ण होने वाली है। साथ ही मान्यता है कि ऐसा सपना देखने के बाद भगवान शिव के मंदिर जाकर उनकी सच्चे मन से पूजा और प्रार्थना करनी चाहिए।

भगवान शिव का मंदिर दिखाई देना
यदि कोई व्यक्ति सपने में भगवान शिव का मंदिर देवता है तो यह इस बात का इशारा है कि आपके जीवन में चल रही कठिनाइयों से आपको मुक्ति मिलने वाली है और तरक्की के रास्ते खुलने वाले हैं।

सपने में शिवलिंग के दर्शन होना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार मान्यता है कि यदि आपको सपने में शिवलिंग के दर्शन होते हैं तो यह व्यक्ति के मान-सम्मान और यश में वृद्धि का संकेत माना जाता है।

भोलेनाथ का त्रिशूल दिखाई देना
हिंदू धर्म में भगवान शिव का हथियार त्रिशूल बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। वहीं स्वप्न शास्त्र कहता है कि यदि सावन के महीने में किसी व्यक्ति को सपने में शिवजी के त्रिशूल के दर्शन होते हैं तो यह जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलने का इशारा माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

Updated on:
12 Jul 2022 08:01 pm
Published on:
12 Jul 2022 07:29 pm