धार्मिक तथ्य

Father’s Day Story: पिता बनकर भगवान शिव और सम्राट अशोक ने जो किया, हमारे लिए है प्रेरणा

Fathers Day Motivational Story: पिता और बच्चों का रिश्ता प्रेम, मार्गदर्शन और प्रेरणा का अनूठा मेल है। इस फादर्स डे पर हम लेकर आए हैं ऐसी ही कुछ कहानियां, जिन्होंने स्वतंत्रता, सत्यनिष्ठा और नेतृत्व की नई मिसाल कायम की। भगवान शिव ने कार्तिकेय को नेतृत्व, सम्राट अशोक ने महेंद्र और संघमित्रा ने शांति की राह […]

2 min read
Jun 15, 2025
Fathers Day real Story: फोटो प्रतीकात्मक, डिजाइन- पत्रिका

Fathers Day Motivational Story: पिता और बच्चों का रिश्ता प्रेम, मार्गदर्शन और प्रेरणा का अनूठा मेल है। इस फादर्स डे पर हम लेकर आए हैं ऐसी ही कुछ कहानियां, जिन्होंने स्वतंत्रता, सत्यनिष्ठा और नेतृत्व की नई मिसाल कायम की। भगवान शिव ने कार्तिकेय को नेतृत्व, सम्राट अशोक ने महेंद्र और संघमित्रा ने शांति की राह दिखाई। यहां दी जा रही पौराणिक, ऐतिहासिक और आधुनिक कहानियां बताती हैं कि पिता का विश्वास बच्चों को सपनों को साकार करने की शक्ति देता है। आइए, फादर्स डे पर पढ़ते हैं ऐसी कुछ मोटिवेशनल कहानियां-

भगवान शिव - कार्तिकेय: नेतृत्व और धर्म रक्षा की शिक्षा

हिंदू पौराणिक कथाओं में भगवान शिव और उनके पुत्र कार्तिकेय (मुरुगन ) का रिश्ता नेतृत्व और शक्ति का प्रतीक है। जब शिव ने कार्तिकेय को देवताओं का सेनापति नियुक्त किया, तो यह केवल उनके युद्ध कौशल को सम्मानित करने का प्रतीक नहीं था, बल्कि यह दर्शाता था कि एक पिता अपने बच्चे में विश्वास और जिम्मेदारी का संचार कैसे कर सकता है। भगवान शिव ने कार्तिकेय को शिक्षा दी कि वह अपनी शक्ति का उपयोग नेतृत्व और धर्म की रक्षा के लिए करें। कार्तिकेय ने असुरों का संहार कर देवताओं की रक्षा की, जो उनके पिता के मार्गदर्शन का परिणाम था।

सीख- वे हमें सिखाते हैं कि पिता वह है, जो अपने बच्चे को शक्ति के साथ जिम्मेदारी का बोध भी कराए।

अशोक - महेंद्र- संघमित्रा: शांति का संदेश फैलाने की प्रेरणा

सम्राट अशोक और उनके बच्चों महेंद्र और संघमित्रा की कहानी बौद्ध धर्म के प्रचार का एक ऐतिहासिक उदाहरण है। अशोक (जो युद्ध के बाद धर्म और अहिंसा की ओर मुड़े) ने अपने बच्चों को बौद्ध धर्म की शिक्षा दी और उन्हें विश्व में इसके प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी। महेंद्र ने श्रीलंका में बौद्ध धर्म का प्रसार किया, जबकि संघमित्रा ने बौद्ध भिक्षुणी परंपरा को स्थापित किया। अशोक का मार्गदर्शन और उनकी ओर से दी गई शिक्षा ने उनके बच्चों को वैश्विक स्तर पर धर्म और शांति का संदेश फैलाने में सक्षम बनाया।

सीख- यह जोड़ी हमें सिखाती है। कि एक पिता का दृष्टिकोण और मूल्य बच्चों को विश्व स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

VIDEO: डॉक्टर दंपत्ति के पिता का दर्द

Also Read
View All

अगली खबर