इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम का इतंजार कल खत्म होने जा रहा है। BSEB कल यानि मंगलवार को 11 बजे Bihar Board 10th Result 2018 घोषित करने जा रहा है। बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा 2018 करीब 17 लाख विद्यार्थियों दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर देख सकते हैं।
पहले 20 जून को जारी होने वाला था रिजल्ट
आपको बता दें पहले यह रिजल्ट 20 जून को जारी होने वाला था लेकिन रिजल्ट घोषित होने के दो दिन पहले ही बिहार के गोपालगंज से 10वीं बोर्ड की 42 उत्तर पुस्तिकाएं गायब हो गई थी जिसकी वजह से रिजल्ट में देरी गई है। इस बार Bihar Board 10th Class Toppers का वेरिफिकेशन रिजल्ट से पहले ही जारी किया जा रहा है। खबर है कि इस बार 25 टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इसके अलावा इस बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2018 में 400 से अधिक अंक लाने वाले छात्रों का भी वेरिफिकेशन कर रही है।
बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स की सूची में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए बोर्ड की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इस परीक्षा में जिन छात्रों के 400 से ज्यादा अंक आए हैं उन्हें वेरिफिकेशन के लिए बिहार बोर्ड बुलाया गया है। इस वेरिफिकेशन में पहले दिन लगभग 130 मेधावी छात्र शामिल हुए थे।
पिछले साल 10वीं का परिणाम 50.32 फीसदी रहा
बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट पिछले साल 27 जून को घोषित किया गया था। पिछले साल 10वीं बोर्ड में पास होने वाले छात्र छात्राओं का प्रतिशत 50.32 फीसदी रहा था। इसमें से छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 21.21 और छात्रों का 28.91 फीसदी रहा। पिछले साल लखीसराय के प्रेम कुमार बिहार टॉपर बने थे। प्रेम को 93 फीसदी अंक प्राप्त हुए थे। दूसरे स्थान पर सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई की छात्रा भाव्या कुमारी 464 अंक (92.8%) रही थी और तीसरे स्थान पर इसी स्कूल की हर्षिता कुमारी 462 (92.4 %) रही थी।