BSEB RESULT 2023: कल कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के बाद अब स्टूडेंट्स 10वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। दसवीं के रिजल्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आप को बता दे की पिछले साल 31 मार्च को रिजल्ट जारी किया गया था।
BSEB RESULT 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कल कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के बाद अब स्टूडेंट्स 10वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। दसवीं के रिजल्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दसवीं के रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट चैक कर सकेंगे। इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। अगर बात करें दसवीं के बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) रिजल्ट की तो आप को बता दे की पिछले साल 31 मार्च को जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट इस सप्ताह के अंत तक जारी हो सकता है, माना जा रहा है की 31 मार्च से पहले रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा।
इसके अलावा आप डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट पा सकते हैं। इसके लिए आप Digilocker पर रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं और होम पेज पर Class X Marksheet 2023 के लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर पहले मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लॉगइन करना होगा इसके बाद डिटेल भरने के बाद आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 2022 में बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 16,11,099 छात्र शामिल हुए थे जिनमे बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा में 12,86,971 पास होने के साथ पास प्रतिशत 79.88 फीसदी रहा था जबकि कुल 6,08,861 लड़कियों और 6,78,110 लड़कों ने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास हुए थे।
यह भी पढ़े - सीयूईटी पीजी 2023 पंजीकरण प्रक्रिया हुई शुरू, यहां देखें डिटेल्स
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) रिजल्ट इस तरह देखें।
1. बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर बिहार बोर्ड 10 परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
3. अब स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज दिखाई देगा।
4. अब लॉगिन विंडो में रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
6. बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
7. इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट लें।
यह भी पढ़े - इसरो यंग साइंटिस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, देखें पूरी डिटेल्स