31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी 2023 पंजीकरण प्रक्रिया हुई शुरू, यहां देखें डिटेल्स

CUET PG: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों, संस्थानों, संगठनों और स्वायत्त कॉलेजों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन (CUET PG) एग्जाम आयोजित करेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2023 है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 21 Mar 2023, 12:06 PM IST

,

CUET PG 2023:

CUET PG 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों, संस्थानों, संगठनों और स्वायत्त कॉलेजों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन (CUET PG) एग्जाम आयोजित करेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2023 है। जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माधयम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस एग्जाम को पास करने के पश्चात अपने पसंद के शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं। सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा 1 जून से 10 जून, 2023 तक आयोजित होने की संभावना है। इसके परिणाम जुलाई में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, ये अभी संभावित डेट है। लेकिन कयास जरूर लगाए जा रहे हैं कि अकादमिक सत्र 1 अगस्त से शुरू हो जाएगा। उम्मीदवार किसी भी परेशानी से बचने के लिए आवेदन पत्र में अपने शैक्षणिक, व्यक्तिगत और संपर्क विवरण बिलकुल सही भरें।

सीयूईटी पीजी (सीयूईटी पीजी) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1. एनटीए सीयूएम पीजी 2023 की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर, पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
3. व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण के साथ फॉर्म भरें।
4. फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रोफाइल को अपलोड करें।
5. सदस्यता का भुगतान कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग से करें।
6. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और प्रिंट लें। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

यह भी पढ़ें- इसरो यंग साइंटिस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, देखें पूरी डिटेल्स


सीयूईटी पीजी (CUET PG) 2023 के लिए परीक्षा कब होगी ?

सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा 1 जून से 10 जून, 2023 तक आयोजित होने की संभावना है। इसके परिणाम जुलाई में जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, ये अभी संभावित डेट है। आप को बता दे की 2022 में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम (सीयूईटी) पीजी में छह छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया था। परिणाम 26 सितंबर को घोषित किए गए थे। पिछले साल कुल 66 विश्वविद्यालयों (27 केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित) ने परीक्षा में भाग लिया था।

यह भी पढ़ें-GATE 2023 स्कोर कार्ड आज होगा जारी, यहां देखें डिटेल्स