रिजल्‍ट्स

CBSE 10th Result 2024 Out: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां देखें

CBSE 10th Result 2024 Out: सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आप अपना परिणाम यहां चेक कर सकते हैं।
less than 1 minute read
CBSE 10th Result Out

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आप अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है cbse.gov.in या cbse.nic.in। इस साल कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 93.60% रहा है।

साल 2023 का 10वीं रिजल्ट कैसा था (CBSE 10th Result 2023)

वर्ष 2023 की 10वीं की परीक्षा में कुल 93.12 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियां 94.25 फीसदी और लड़के 92.72 फीसदी पास हुए थे। वहीं इस वर्ष भी 10वीं कक्षा में लड़कियों ने अच्छा परफॉर्म किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.25% और लड़कों का पास प्रतिशत 92.27% है।

सीबीएसई 10वीं कक्षा का परिणाम डिजिलॉकर पर देखें 

सीबीएसई दसवीं के परिणाम (CBSE 10th Result 2024) डिजिलॉकर पर भी चेक किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको digilocker.gov.in पर जाना होगा। इसका ऐप फोन पर डाउनलोड करें। एलओसी क्रेडेंशियल्स से पिन जेनरेट करें और फिर उसका इस्तेमाल करके पिन डाउनलोड करें। अब कक्षा चुनें, पिन डालें और बाकी डिटेल भरकर जमा कर दें। अब आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

सीबीएसई बोर्ड दसवीं के नतीजे देखें 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर cbseresults.nic.in पर जाएं 
  • अब दसवीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको अपने डिटेल डालने होंगे 
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें
  • रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें