
CBSE 12th Topper 2025: आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board Results 2025) जारी किया गया है। सीबीएसी 12वीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले बेहतर बताया जा रहा है। सीबीएसई का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई रिजल्ट को results.cbse.nic.in और digilocker.gov.in पर भी सीबीएस ई की रिजल्ट देख सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बार दो लड़कियां 499 नंबर लाकर सीबीएसई 2025 की टॉपर (CBSE Toppers 2025 Name) बनी हैं।
सीबीएसई 2025 रिजल्ट से जुड़ी खास खबरें और इस बार के सीबीएसई 12 टॉपर्स के बारे में पढ़ें। इसमें से एक टॉपर सीकर जिला (राजस्थान) की है।
सीबीएसई रिजल्ट को लेकर शिक्षा मंत्री ने लड़कियों की काफी तारीफ की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षाओं में पास हुए छात्रों को बधाई दी और उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं। साथ ही बेटियों के शानदार रिजल्ट की भी बेहद तारीफ की है।
सीबीएसई रिजल्ट-2025 आ चुका है। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजस्थान सीकर की खुशी शेखावत 499/500 (99.80%) अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉपर बताई जा रही हैं।
खुशी ने इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, पेंटिंग, ज्योग्राफी में पूरे 100 अंक लेकर आई हैं। वहीं, अंग्रेजी विषय में 99/100 अंक हासिल किए हैं। खुशी के पिता दिलीप सिंह शेखावत भारतीय सेना में थे। खुशी मूल रूप से गांव ढोलास, लक्ष्मणगढ़, सीकर की रहने वाली है बताई जा रही है।
कक्षा 12वीं की छात्रा शावी जैन ने भी 499 अंक लाकर सीबीएसई 12 बोर्ड 2025 में ऑल इंडिया टॉप किया है। शावी को कुल 500 में से 499 अंक प्राप्त हुए हैं। शावी शामली के स्कूल की छात्रा बताई जा रही हैं।
साथ ही उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर की छात्रा रिदिमा सिंह ने भी बाजी मारी है। 12 कक्षा की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉपर बनी हैं। रिदिमा को 500 में से 498 अंक प्राप्त हुआ है।
इस बार सीबीएसई 12वीं कक्षा में 88.39% कुल छात्र पास हुए हैं। अगर पिछले साल से तुलना की जाए तो इस बार पासिंग प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि दर्ज की गई है। बता दें, वर्ष 2024 में 12वीं कक्षा का पासिंग प्रतिशत 87.98 रहा था। वहीं, सीबीएसई 12वीं कक्षा 2025 में 91% से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। इस हिसाब से लड़कियों ने लड़कों को 5.94% से ज्यादा अंकों से पीछे छोड़ा है।
बता दें, सीबीएसई 12वीं कक्षा के लिए करीब 17 लाख आवेदन आए थे। इनमें से 15 लाख छात्र सफल हुए हैं। इस हिसाब से भी इस बार का सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट अच्छा माना जा रहा है। जेएनवी के 99.29 % छात्र सफल रहे तो वहीं केवी केवी का पासिंग प्रतिशत 99.05 रहा। दोनों विद्यालय ने बढ़िया रिजल्ट दिया है।