रिजल्‍ट्स

UPLA Prelims Result 2021: यूपी विधानसभा सचिवालय भर्ती परीक्षा के रिजल्ट और कटऑफ जारी, यहां से करें चेक

UPLA Prelims Result 2021: समूह ख एवं समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट जारी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी 2021 को किया गया था।

2 min read
Feb 08, 2021
upla_result.png

UPLA Prelims Result 2021: उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने समूह ख एवं समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। सचिवालय द्वारा प्रारंभिक परीक्षा परिणामों की घोषणा 7 फरवरी 2021 को की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना रिजल्ट भर्ती पोर्टल, uplegisassemblyrecruitment.in पर जाकर या नीचे दिये गए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। बता दें कि यूपी विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी 2021 को किया गया था।

सचिवालय द्वारा रिजल्ट्स के साथ ही पदों के अनुसार कट-ऑफ भी जारी की गई है। यह परिणाम सम्पादक, प्रतिवेदक, समीक्षा अधिकारी, अपर निजी सचिव, सहायक समीक्षा अधिकारी, व्यवस्थापक, शोध एवं सन्दर्भ सहायक, सुरक्षा सहायक (पुरुष) और सुरक्षा सहायक (महिला) के पदों के लिए निकाले गए गए हैं। परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाने वाले उम्मीदवार, अपने रिजल्ट और कटऑफ चेक कर सकते हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में समूह ख एवं समूह ग के विभिन्न पदों की कुल 87 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2020 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2021 थी। प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी 25 जनवरी को जारी कर दी गई थी। परिणामों की घोषणा 7 फरवरी देर शाम की गई थी।

रिजल्ट और कटऑफ ऐसे करें चेक
उम्मीदवार यूपी विधान सभा की वेबसाइट पर विजिट करके भर्ती से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करके भर्ती पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। इसके बाद भर्ती पोर्टल पर परिणामों से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट पेज पर जा सकते हैं। रिजल्ट पेज पर उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और मोबाइल नंबर भरना होगा और आवेदित पद का चयन ड्रॉप-डाऊन में से करना होगा। सभी विवरणो को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख पाएंगे।

Published on:
08 Feb 2021 11:47 am