रिजल्‍ट्स

SSC CGL answer key 2022: एसएससी सीजीएल फ़ाइनल आंसर की जारी, यहां से करें डाइरेक्ट डाउनलोड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज संयुक्त स्नातक स्तरीय एग्जाम 2022 (Combined Graduate Level Examination) की फ़ाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से फ़ाइनल आंसर की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।  

2 min read
SSC CGL final answer key 2022 released

SSC CGL final answer key 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज संयुक्त स्नातक स्तरीय एग्जाम 2022 (Combined Graduate Level Examination) की फ़ाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से फ़ाइनल आंसर की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। आज से कैंडिडेट कैंडिडेट्स अपने नम्बर्स वेरिफाई कर सकते हैं इसके लिए कैंडिडेट को 12 जून का समय दिया गया है। बता दे कर्मचारी चयन आयोग ने 13 मई को संयुक्त स्नातक स्तरीय एग्जाम, 2022 का फ़ाइनल रिजल्ट जारी किया था। एग्जाम प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, और कैंडिडेट्स के हित में, आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय एग्जाम, 2022 के टियर- II के प्रश्न पत्र (ओं) के साथ फ़ाइनल आंसर की (final answer key) को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

इसके अलावा योग्य और अयोग्य कैंडिडेट्स के अंक कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की वेबसाइट पर डाले गए थे। 29 मई, 2023 से 12 जून, 2023 तक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं और लॉग इन करके अपने व्यक्तिगत अंकों को सत्यापित कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को पंजीकृत आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। कृपया अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने तैयार किया एजुकेशन पॉलिसी ड्राफ्ट, मांगे सुझाव


SSC CGL फाइनल आंसर की 2022: जानिए कैसे चेक करें ?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर, “संयुक्त स्नातक स्तरीय एग्जाम, 2022 (टियर- II) का लिंक होगा।
3. इस लिंक को कैंडिडेट्स को क्लिक करना होगा।
4. अब अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
5. इसके बाद फ़ाइनल आंसर की जांचें और डाउनलोड करें
6. आप इसे भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें

यह भी पढ़ें-IIT में प्रवेश के लिए 12वीं में 75% मार्क्स जरुरी, इस क्राइटेरिया के खिलाफ दायर याचिका SC में हुई ख़ारिज

Published on:
29 May 2023 06:43 pm
Also Read
View All