
UGC NET Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। फिलहाल सभी पेपर के लिए आंसर-की नहीं जारी किए गए हैं। अभी बस 27 अगस्त से लेकर 5 सितंबर के बीच हुई परीक्षा के लिए आंसर की जारी किया गया है।
ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या और डीओबी की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है ugcnet.nta.ac.in.
यूजीसी नेट द्वारा जारी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए कैंडिडेट्स के पास काफी कम समय है। अंतिम तारीख 13 सितंबर 2024 है। 13 सितंबर को रात 11.50 बजे तक आंसर-की को चैलेंज किया जा सकता है।
मालूम हो कि आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति सवाल के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा। ये फीस नॉन-रिफंडेबल है और सिर्फ ऑनलाइन ही इसका भुगतान किया जा सकता है।