रिजल्‍ट्स

इस हफ्ते जारी हो सकता है UGC NET Result 2018, एक क्लिक में यहां से कर सकेंगे चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से इस हफ्ते UGC NET Result 2018 जारी कर सकती है।

2 min read
Jul 30, 2018
इस हफ्ते जारी हो सकता है UGC NET Result 2018, एक क्लिक में यहां से कर सकेंगे चेक

यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम का इतंजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। खबर है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से इस हफ्ते UGC NET Result 2018 जारी कर सकती है। बता दें बोर्ड ने हाल ही में जारी की गई 'आसंर की' के लिए आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पहले मीडिया में ऐसी खबरे आ रही थी कि सीबीएसई अगले माह 4 अगस्त से यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी कर देगा।

अगली बार से NTA करवाएगा यूजीसी नेट परीक्षा
परीक्षा में उपस्थित हुए स्टूडेंट्स अपने परीक्षा परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbsenet.nic.in पर देख सकेंगे। वैसे आपको बता दें यह आखरी मौका है जब सीबीएसई यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। अगली बार इस परीक्षा को आयोजित करवाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें

मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 31 जुलाई से शुरू, जानिए एग्जाम सेंटर

बता दें UGC NET परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप और विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर बनने के लिए करवाई जाती है। सीबीएसई ने इस माह बीते 8 जुलाई को यूजीसी नेट जुलाई 2018 की परीक्षा आयोजित करवाई थी। वैसे हर साल यह परीक्षा जुलाई और दिसंबर माह में आयोजित की जाती है। इस एग्जाम में इस बार दो पेपर हुए थे। पहला पेपर एप्टीट्यूड टेस्ट और दूसरे पेपर उम्मीदवार द्वारा चयनित विषय पर आधिरित था। इस बार इस परीक्षा में कुल 11,48,235 स्टूडेंट्स बैठे थे।

ऐसे चेक करें UGC NET Result 2018


Step 1 : सबसे पहले स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbsenet.nic.in or CBSE Results portal: www.cbseresults.nic.in पर लॉग्नि करें।

Step 2 : इसके बाद अभ्यर्थी UGC NET result के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने पर एक नया वेबपेज ओपन होगा।
Step 3 : यहां कैंडिडेट अपना एप्लिकेशन नंबर, रोल नंबर, डेट आॅफ बर्थ आदि जानकारी ध्यान से डाल दें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
Step 4 : क्लिक करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन सामने नजर आने लगेगा। जिसे डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल सकते है।

ये भी पढ़ें

पढऩे के लिए जा रहे हैं विदेश, ऐेसे पाएं स्टूडेंट वीजा
Published on:
30 Jul 2018 05:45 pm
Also Read
View All