3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 31 जुलाई से शुरू, जानिए एग्जाम सेंटर

बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 31 जुलाई से 311 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jul 30, 2018

BSEB

मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा कल 31 जुलाई से शुरू, जानिए एग्जाम सेंटर

बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल की परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई से किया जा रहा है। इस परीक्षा का आयोजन राज्य के 311 केंद्रों पर किया जा रहा है। इस परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त तक किया जा रहा है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा का आयोजन दो पारियायें में होगा। इन दोनों ही पारियों में परीक्षार्थियों को 15 मिनट का शुरुआती समय प्रश्नों को पढ़ने व समझने के लिए दिया जाएगा।


217575 परीक्षार्थी होंगे शामिल
इस परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी सामान्य विषय की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 बजे तक होगी। उसी दिन दूसरी पारी में में विज्ञान की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.45 बजे तक होगी। इस साल मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में में भाग लेने के लिए 217575 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 138241 छात्राएं तथा 79334 छात्र हैं।


प्रश्नपत्र के आठ सेट
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2018 की तरह ही कंपार्टमेंटल के सभी विषयों में 50 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ पूछे जाएंगे, जिनका उत्तर ओएमआर शीट पर दिया जाएगा। इस कंपार्टमेंटल परीक्षा में परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट वापस लेने के लिए समय निर्धारित किया गया है। पहली पारी में सुबह 11 बजे और दूसरी पारी में दोपहर 3.15 बजे ओएमआर शीट ले ली जाएगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के सभी प्रमुख विषयों के प्रश्नपत्रों के कुल 8 सेट तैयार किए गए हैं।

ऐसा रहा बिहार बोर्ड मैट्रिक 2018 रिजल्ट
बिहार बोर्ड मैट्रिके के नतीजे (Bihar Board matric results 2018) बिहार बोर्ड (BSEB)की वेबसाइट biharboardonline.in पर जारी किए गए थे। इस परीक्षा में कुल 68 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। इस परीक्षा में करीब 17.70 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के लिए राज्य में 1,426 केंद्र बनाए गए थे। बिहार बोर्ड दसवीं क्लास की परीक्षाएं (Bihar Board Class 10 examinations) 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चली थीं। इस बार के रिजल्ट में टॉप करने में लड़कियों ने बाजी मारी थी। टॉप 3 में चार छात्राओं का नाम रहा है। ये चारों ही छात्राएंं सिमुलतला आवासीय विद्यालय की हैं। टॉपर प्रेरणा राज, प्रज्ञा, शिखा कुमारी और अन्नूप्रिया ने टॉप 3 की पोजिशन प्राप्त की। इस साल सिमुलतला आवासीय विद्यालय के 16 छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है।