UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इस बार यूपी बोर्ड 10वीं (हाई स्कूल) में 89.78 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जबकि 12वीं (इंटर) का रिजल्ट 75.52 प्रतिशत रहा है। इस बार 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी और 12वीं में महोबा के शुभ छाबड़ा ने किया टॉप किया है।
UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इन्तजार कर रहे स्टूडेंट्स का इन्तजार अब ख़त्म हो गया है। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 89.78 प्रतिशत हाई स्कूल का और इंटर का 75.52 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। जो उम्मीदवार इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने 98.33 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान कुशाग्र पांडेय और अयोध्या की मिसखत नूर को 97.83% नंबर मिले हैं। मथुरा के कृष्णा झा ने 97.67% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। दूसरी ओर 12वीं में इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। छात्रों का रिजल्ट 69.54 प्रतिशत रहा, वहीं छात्राओं का लगभग 83% रहा है। 12वीं की परीक्षा में महोबा के शुभ छाबड़ा ने 500 में से 489 नंबर हासिल कर टॉप किया है।
उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड ने 16 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 फरवरी से 3 मार्च तक और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में फैले 8,753 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च को शुरू हुआ और 1 अप्रैल, 2023 को राज्य भर में फैले 258 मूल्यांकन केंद्रों पर संपन्न हुआ था।
एसएमएस के जरिये ऐसे चेक करें रिजल्ट
यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए अपने 10 अंकों के रोल नंबर के साथ “UP10” या “UP12” टाइप कर 56263 पर मैसेज भेजना होगा
58 लाख से अधिक स्टूडेंट्स
आपको बता दें इस साल, उत्तर प्रदेश बोर्ड से कक्षा 10 और 12 परीक्षाओं के लिए 58 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं। मूल्यांकन के लिए राज्य में 258 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। मूल्यांकन की समुचित मॉनिटरिंग के लिए जिला एवं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर सतत मॉनिटरिंग की भी व्यवस्था की गई थी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल कक्षा 9 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
UP Board Result 2023 ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी upresults.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. जिस क्लास के नतीजे आपको देखने हैं उसके लिंक पर जाएं और क्लिक करें।
4. ऐसा करते ही जो नया पेज खुलेगा उस पर अपने डिटेल्स डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
5. इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई पड़ जाएगा।
6. यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
UP Board 10th Result 2023: 10th Class Toppers List
1. प्रियांशी सोनी, सीतापुर 590/600
2. कुशाग्र पांडेय, कानपुर देहात 587/600
3. मिस्कत नूर, अयोध्या 587/600
4. कृष्णा झा, मथुरा 586/600
5. अर्पित गंगवार, पीलीभीत 586/600
6. श्रेयांशी सिंह, सुल्तानपुर 586/600
7. आंशिक दुबे, अयोध्या 585/600
8. सक्षम तिवारी, अंबेडकर नगर 585/600
9. पीयूष सिंह, जौनपुर 585/600
10. नमन गुप्ता, वाराणसी 585/600