5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DMVS Admission 2023: दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल कक्षा 9 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

DMVS Admission 2023: दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) में 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा 9 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो गए है। आपको बता दें कि DMVS एक पूर्णकालिक लेकिन वर्चुअल स्कूल है। जो स्टूडेंट्स दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे dmvs.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 24 Apr 2023, 3:48 PM IST

dmvs_a.jpg

DMVS Admission 2023

DMVS Admission 2023: दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) में 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा 9 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो गए है। जो स्टूडेंट्स दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे dmvs.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि DMVS एक पूर्णकालिक लेकिन वर्चुअल स्कूल है। यह दिल्ली सरकार की तरफ से संचालित किया जाता है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 13-18 वर्ष की आयु के छात्र DMVS कक्षा 9 प्रवेश 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 उत्तीर्ण होना चाहिए। छात्रों का चयन ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए किया जाएगा। आपको बता दे की दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) की स्थापना दिल्ली सरकार की स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस पहल के तहत की गई थी। यह दिल्ली बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (DBSE) से संबद्ध है और इसका प्रमाणन CBSE और भारत के अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के बराबर मान्य है।

कक्षाएं जून के पहले सप्ताह से होंगी शुरू

शेड्यूल के मुताबिक छात्र के लिए वेबिनार अप्रैल के अंत में आयोजित किए जाएंगे और प्रवेश परीक्षा मई के तीसरे सप्ताह में होगी। इसी सप्ताह में परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। जिसके बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया मई के अंत में की जाएगी और कक्षाएं जून के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। अधिक जानकारी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) कक्षा 9 से कक्षा 12 के स्टूडेंट्स के लिए है।

यह भी पढ़ें- UPSC Free Coaching: जामिया यूनिवर्सिटी में UPSC की फ्री कोचिंग के लिए करें आवेदन


दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS) के लिए कैसे करें आवेदन ?

1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dmvs.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद यहां दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक लिंक पर क्लिक करें।
3. आवेदन के लिए अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
4. इसके बाद फॉर्म भरें मांगे गए संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सबमिट करें।
6. फीस भरें और फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें- BPSC: बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर जारी, 45000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए देखें डिटेल्स