BPSC Exams 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 जारी कर दिया है। बीपीएससी के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023 में होने वाली एग्जाम डेट्स देख सकते हैं। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किया गए कैलेंडर में आयोजित सभी परीक्षाओं और उनकी संबंधित परीक्षा तिथियों की जानकारी शामिल है। BPSC कैलेंडर सभी निर्धारित परीक्षाओं के लिए भर्ती की संख्या और नाम और परीक्षा की डेट्स शामिल हैं। जारी कैलेंडर के अनुसार बीपीएससी 69वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2023 को होगा। इसके रिजल्ट 15 नवंबर 2023 को जारी किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्य परीक्षा 9 दिसंबर 2023 से 16 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जा सकती है। एग्जाम की विस्तृत डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चैक कर सकते हैं।