रीवा

भाजपा, कांग्रेस और आप के बाद एमपी में सपा की एंट्री, अखिलेश यादव बोले- यहां धरातल विकास नहीं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रीवा से साधा सरकार पर निशाना। बोले- एमपी में धरातल पर विकास नहीं दिखता।

2 min read
Sep 28, 2023
akhilesh yadav rewa sabha
भाजपा, कांग्रेस और आप के बाद एमपी में सपा की एंट्री, अखिलेश यादव बोले- यहां धरातल विकास नहीं

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दिन नजदीक आते ही प्रदेश का चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस और आप के चुनावी मोर्चा खोलने के बाद अब समाजवादी पार्टी की भी एमपी में एंट्री हो चुकी है। चुनावी सभा को संबोधित करने मद्य प्रदेश के रीवा पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने रीवा में कहा कि, विंध्य क्षेत्र मध्य प्रदेश का वो इलाका है, इस राज्य में ही अबतक बहुत पिछड़ा हुआ है। यहां के लोग बहुत पीछे छूट गए हैं। भाजपा का विकास टीवी और अखबारों में प्रचार के रूप में दिखाई देता है। धरातल में विकास नहीं दिखता। अखिलेश यादव बुधवार को सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।


सपा प्रमुख बोले- ये कितनी अजीब बात है

अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को गरीब, किसान, मजदूर और दलितों का विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि ये कितनी अजीब बात है कि रीवा जिले में संचालित सोलर पावर प्लांट की बिजली दिल्ली को दी जा रही है और यहां के लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोग झूठे हैं। वादे कभी पूरे नहीं करते।


योजना भाजपा की चाल

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि लाडली बहना योजना भाजपा की चाल है। उनका सम्मान 1 हजार में नहीं, बल्कि 6 हजार में होगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए भाजपा ने 33 प्रतिशत आरक्षण का सपना दिखाया है, लेकिन बीजेपी ने जो सूची जारी की है, उसमें 33 फीसदी महिलाओं के नाम हैं ही नहीं।

Published on:
28 Sept 2023 02:03 pm