वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 30 सितंबर को कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां पहुंचेगी। इसमें सांसद राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीपसिंह सूरजेवाला, चुनाव अभियान समिति सह अध्यक्ष जीतू पटवारी सभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को विधायक कुणाल चौधरी, सज्जन सिंह वर्मा, शाजापुर एसपी, कलेक्टर ने हैलीपैड एवं सभास्थल का निरीक्षण किया। नाथ शुक्रवार को इंदौर पहुंच जाएंगे। वहीं रात रुकेंगे। शनिवार सुबह एयरपोर्ट पर राहुल की अगवानी करेंगे।