रीवा

रीवा गैंगरेप के आठों दरिंदे गिरफ्तार, आरोपी ने खुद सुनाई दरिंदगी की आंखोंदेखी, Video

Rewa Gang Rape Case : पति के सामने पत्नी से गैंगरेप करने वाले आठों दरिंदे शुक्वरा को गिरफ्तार कर लिए गए। एक आरोपी ने खुद सुनाई दंपत्ति के साथ घटित हैवानियत की कहानी। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी है।

3 min read
Oct 26, 2024

Rewa Gang Rape Case :मध्य प्रदेश के रीवा जिले नव दंपती को हैवानियत का शिकार बनाने वाले आठों दरिंदों को पुलिस ने अलग अलग इलाकों से गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से 4 आरोपियों को दूसरे शहरों और राज्यों से पकड़कर रीवा लाया जा रहा है, जबकि 4 को रीवा से ही दबोचा गया है। आरोपियों में से एक ने दंपत्ति के साथ की गई दरिंदगी की आंखोंदेखी बयान की है। वहीं, पीड़िता ने भी अपना दर्द बयां किया है। हालांकि, हम उसे आपको दिखा नहीं सकते। रीवा लाने के बाद पकड़े गए सभी आरोपियों से पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जाएगी।

घटना गुढ़ थाने के भैरम बाबा क्षेत्र में घटी थी। वहां एक युवती अपने पति के साथ घूमने आई थी। आरोप है कि, यहां आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने मिलकर युवती के साथ गैंगरेप किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने सबसे पहले शुक्रवार को एक आरोपी को दबोचा, जिसने अन्य आरोपियों के नाम उजागर किए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तत्काल टीमें गठित की गईं, जिसने जिले के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर तीन अन्य आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपी छत्तीसगढ़ में फरार था, जिसे वहां से गिरफ्तार किया गया है और उसे रीवा लाया जा रहा है।

ये दरिंदे पकड़ाए

गिरफ्तार आरोपियों के नाम रामकिशन कोरी, दीपक कोरी, रावेश गुप्ता, सुनील कोरी, राजेन्द्र कोरी, लवकुश कोरी, और रजनीश कोरी हैं। इनमें से कुछ स्थानीय हैं, जबकि अन्य रीवा के ही अलग अलग क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रीवा लाने के बाद पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी, ताकि इस खौफनाक घटना के सभी पहलुओं की ड्राफ्टिंग की जा सके।

नशे में धुत पार्टी करते हुए आरोपियों का वीडियो वायरल

घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मौके पर पहले से ही पार्टी कर रहे थे। आरोपियों ने काफी नशा कर रखा था। बाद में उसी स्थान पर खाना बनाकर खाया भी। इस पूरे घटनाक्रम का आरोपियों ने एक वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सभी 8 आरोपी उक्त स्थान पर पिकनिक मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की, फिर एक एक कर सभी को दबोच लिया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की पीड़िता से बात

कांग्रेस नेत्री कविता पाण्डेय ने दरिंदगी का शिकार हुई युवती के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। साथ ही उसके साथ हुई बर्बरता की घोर निंदा की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से भी पीडि़ता की बात कराई गई। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की नारी शक्ति पीड़िता के साथ खड़ी है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र उपाध्याय, जिला अध्यक्ष सीमा सिंह, शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, प्राची शुक्ला, देवती साकेत, अतुल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

आरोपी ने सुनाई दरिंदगी की आंखोदेखी

मामले में शुक्रवार को दबोचे गए एक आरोपी ने बकायदा कैमरे के सामने आकर दरिंदगी की आंखोदेखी बयान की है। आरोपी ने पूरी घटना का खुलासा किया। बताया कि घटना दिनांक को सभी लोग शराब और गांजे का नशा किए हुए थे। उसी समय दंपत्ति वहां आए थे, जिसका उसके साथ मोबाइल छीन लिया और लड़की के साथ बलात्कार किया था। बयान देने वाले आरोपी का कहना है कि बाद में उसी ने पीड़िता का मोबाइल आरोपियों वापस लेकर लौटाया था।

तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई- SP

मामले को लेकर रीवा एसपी विवेक सिंह का कहना है कि युवती के साथ गैगरेप के सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
26 Oct 2024 02:26 pm
Published on:
26 Oct 2024 02:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर