रीवा

रीवा के होटल में गर्लफ्रेंड के साथ रेंजेर को पत्नी ने पकड़ा, दोनों ट्रक में चढ़कर भागे

Forest ranger caught with girlfriend- रीवा के 'रॉयल इन' होटल में प्रेमिका संग वन विभाग के रेंजर को आरक्षक पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा। होटल में दो घंटे तक हुआ हंगामा। खुद को बचाने ट्रक में चढ़कर भागा रेंजर।

2 min read
Jun 15, 2026
forest ranger caught with girlfriend video by constable wife royal inn hotel rewa
forest ranger caught with girlfriend: रीवा के होटल में रेंजेर को आरक्षक पत्नी ने प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा (फोटो सोर्स- Patrika)

Forest ranger caught with girlfriend video- मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। पति को पत्नी ने प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। पत्नी ने होटल में जमकर हंगामा किया। घटना के बाद सतना वन विभाग का अधिकारी और प्रेमिका ट्रक में चढक़र भागते हुए नजर आया है।

रेंजर को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, ट्रक में चढ़कर भागे दोनों

दरअसल, छिजवार रोड में स्थित रॉयल इन होटल (Royal Inn Hotel) में सतना के बरौंधा में पदस्थ वन विभाग के रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय सोमवार को अपनी प्रेमिका को लेकर आए थे जो यहां पर उसके साथ रंगरलियां मना रहे थे। रेंजर की इस करतूत की भनक उनकी पत्नी को लग गई जिस पर सतना से पत्नी उनके बीच रीवा पहुंच गई। पत्नी के आने की खबर लगते ही रेंजर ने अपनी प्रेमिका को होटल के बाथरुम में बंद कर दिया था। पत्नी ने उसे बाथरुम से निकालकर जमकर हंगामा किया। घटना के बाद कमरे मेंं मौजूद युवती वहां से भाग गई जिसको पकड़ने के लिए पत्नी आवाज लगाती रही।

वहीं रेंजर पति की हालत पत्नी ने खराब कर दी। रेंजर अपने वाहन को छोडक़र प्रेमिका के साथ ट्रक में चढक़र भागते हुए नजर आए। पति का उक्त युवती के साथ प्रेम प्रसंग था जिसको लेकर वे होटल में आए थे। पत्नी को रेंजर के अवैध संबंधों की भनक लग गई थी जिस पर उन्होंने रेंजर का पीछा किया और प्रेमिका के साथ रेंजर के होटल पहुंचते ही पत्नी भी पीछे से आ धमकी जिसे देखकर रेंजर को अपनी इज्जत बचाकर भागना पड़ा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

रेंजर का अपनी प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते पकड़ेे जाने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि यह घटना किस दिन की है यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सोमवार को यह वीडियो सामने आया है। किसी भी पक्ष ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई है जिससे घटना से जुड़ी वास्तविक जानकारी सामने नहीं आई है।

पत्नी की शिकायत पर रेंजर के खिलाफ मामला दर्ज

उक्त रेंजर की पत्नी पुलिस विभाग में आरक्षक है। सोमवार को जब पत्नी ने पति की करतूत का विरोध किया तो उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शाम को पत्नी ने चोरहटा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरक्षक को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।

Published on:
15 Jun 2026 10:31 pm