रीवा

ये पौधा जिंदगी के लिए रामबाण, जानिए, पर्यावरण प्रदूषण से कैसे ऋतुओं में आया परिवर्तन

व्यंकट क्लब परिसर में महिला आफीसर्स क्लब की अध्यक्ष रोपे पौधे, कहा-लगातार वायु एवं पर्यावरण प्रदूषण से ऋतुओं में सामान्य रूप से परिवर्तन आया

2 min read
Aug 04, 2018
How Changes in Seasons From Environmental Pollution
How Changes in Seasons From Environmental Pollution

रीवा. पर्यावरण संरक्षण करने एवं पर्यावरण प्रदूषण दूर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यंकट क्लब परिसर में महिला आफीसर्स क्लब की अध्यक्ष अनुपमा चौधरी ने मौलश्री का पौधा रोपा। इस दौरान इस पौधे के महत्व की भी जानकारी दी गई। चौधरी ने न केवल पौधे रोपे बल्कि मौजूद सभी महिलाओं को एक-एक पौधे भी दिए।

वायु एवं पर्यावरण प्रदूषण से ऋतुओं में आया बदलाव

वायु एवं पर्यावरण प्रदूषण से ऋतुओं में आया बदलाव उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की पूर्ण सुरक्षा की जाए। इसके लिए ट्री गार्ड लगाए जाएं। समय-समय पर पौधों की सिंचाई हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगातार वायु एवं पर्यावरण प्रदूषण से ऋतुओं में सामान्य रूप से परिवर्तन आया है। किसी क्षेत्र में बारिश नहीं होती तो कही ंलगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। अत: पर्यावरण संतुलन के लिए न केवल पौधरोपण किया जाय बल्कि उन पौधों को संरक्षित भी किया जाए।

इन्होंने रोपे पौधे

व्यंकट क्लब परिसर में कचनार, पुत्रजीवा, अशोक, नीम एवं मौलश्री के पौधे रोपे गए, व्यंकट क्लब परिसर में महिला आफीसर्स क्लब की अध्यक्ष रोपे पौधे, कहा-लगातार वायु एवं पर्यावरण प्रदूषण से ऋतुओं में सामान्य रूप से परिवर्तन आया इस मौके पर खेरा, अलका शुक्ला, वर्षा सिंह, रूचि टंडन, रश्मि सेठी, रंगोली सक्सेना, राज साहनी, पूनम दुबे, उर्मिला शर्मा, मोहिता सिन्हा, सरोजनी मिश्रा, रश्मि कपूर, रेनू सिंह, अमिता सिंह, सुचिता गुप्ता, सरिता गुप्ता, पुष्पा सिन्हा, अंजू कालरा, जया तिवारी, लता दुबे, रोमा राठौर, कुमुद शर्मा एवं मन्जू शर्मा ने भी पौधे रोपे।

पत्रिका हरित प्रदेश के तहत हर रविवार को रोपे जा रहे पौधे

पत्रिका हरित प्रदेश के तहत हर रविवार को रोपे जा रहे पौधे जिले में पत्रिका हरित प्रदेश कार्यक्रम के तहत हर रविवार को पौध रोपण किया जा रहा है। शनिवार को भी बोदाबाग स्थित पतांजलि पार्क पौध रोपण किया गया। महापौर ममता गुप्ता ने पौध रोपण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पतांजलि के डॉ डीएल सिंह, पार्षद शिवदत्त द्विवेदी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Published on:
04 Aug 2018 04:23 pm