रीवा

रीवा एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाई फ्लाइट, एक घंटे तक आसमान में चक्कर काटने के बाद वाराणसी डायवर्ट

Indore Rewa Flight: एक घंटे तक आसमान में चक्कर काटने के बाद वाराणसी में हुई फ्लाइट की लैंडिंग, इंदौर से रीवा आई थी फ्लाइट।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 10:06 PM IST
rewa airport
indore rewa flight diverted to varanasi due to bad weather, रीवा एयरपोर्ट की फाइल तस्वीर व प्रतीकात्मक फ्लाइट (Source-Patrika)

Indore Rewa Flight Diversion: मध्यप्रदेश के इंदौर से रीवा आने वाली फ्लाइट शनिवार को मौसम ज्यादा खराब होने की वजह से रीवा एयरपोर्ट में लैंड नहीं हो पाई। करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर काटने के बाद फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई और फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद फ्लाइट को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहां से वापस आने के बाद फ्लाइट इंदौर के लिए रवाना हुई।

रीवा एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो पाई फ्लाइट

इंदौर से रीवा के बीच चलने वाली फ्लाइट शनिवार को अपने निर्धारित समय 12:35 बजे के स्थान पर 1:04 बजे उड़ान भरी थी। करीब 2:20 बजे यह फ्लाइट रीवा पहुंची लेकिन रीवा एयरपोर्ट फ्लाइट नहीं उतर पाई। करीब एक घंटे तक इस फ्लाइट ने रीवा के आसमान में चक्कर काटे और सिलपरा, रतहरा व रामपुर बघेलान के आसपास आसमान में घूमती रही। बाद में फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया। करीब 3:30 बजे फ्लाइट वाराणसी के लिए रवाना हो गई जहां उसको सुरक्षित लैंड कराया गया है। वहां से फ्लाइट ने 4:50 बजे वापस रीवा के लिए उड़ान भरी और 5:30 बजे यह रीवा एयरपोर्ट में लैंड हुई। करीब आधे घंटे बाद फ्लाइट वापस रीवा से इंदौर के लिए रवाना हो गई।

खराब मौसम बना कारण

शनिवार को मौसम काफी खराब था। दोपहर जब फ्लाइट आई थी उस समय बारिश हो रही थी और उसकी वजह से दृश्यता की कमी हो गई थी। यही कारण है कि फ्लाइट ने करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर काटकर उतरने का प्रयास किया लेकिन दृश्यता की वजह से वह नहीं उतर पाई जिस पर उसे वाराणसी एयरपोर्ट में लैंड कराया गया।

Updated on:
21 Nov 2026, 10:06 PM IST
Published on: