रीवा

घर में टॉयलेट होता तो बच जाती बेटी की लाज, दरिंदों ने अपहरण कर रातभर दी वेदना

हनुमना पुलिस कर रही जांच, आरोपियों की तलाश जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2019, 1:05 AM IST
child-rape.jpg
Kidnapped and raped a minor

रीवा. घर यदि टॉयलेट होता तो नाबालिग बेटी की लाज बच जाती। रात में घर से निकली नाबालिग का गांव के दो युवकों ने अपहरण कर उसे अहरी में बंधक बना लिया। उसके साथ युवक ने बलात्कार किया। सुबह आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंचकर पीडि़ता ने परिजनों को घटना से अवगत कराया जिन्होंने थाने में शिकायत दर्जकरवाई। घटना हनुमना थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 18 सितंबर की शाम करीब चार बजे तालाब तरफ शौच के लिए गई थी। उसे नागेन्द्र द्विवेदी (25) व गुड्डू सिंह (27) निवासी बरौंही मिल गए। उन्होंने धमकाकर पीडि़ता का अपहरण कर लिया। साइकिल से करीब दो किमी दूर उसे खेत की अहरी में ले गए।

इस दौरान गुड्डू सिंह ने उसके साथ अहरी में बलात्कार किया। उसका साथी बाहर बैठकर रखवाली कर रहा था। आरोपी सारी रात उसको बंधक बनाए रहे। किशोरी के लापता होने पर परिजन उसकी पूरे गांव में तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह किशोरी को आरोपियों ने छोड़ दिया और फरार हो गए। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। 19 की रात परिजन उसे थाने लेकर आए और शिकायत दर्जकरवाई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्जकर लिया है। फिलहाल घटना को अंजाम देने वाले आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी जयंत अगलावे ने बताया कि किशोरी को बंधक बनाकर आरोपी ने बलात्कार किया था और दोस्त ने उसका सहयोग किया था। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Updated on:
22 Sep 2019, 1:05 AM IST
Published on: