
रीवा। विधानसभा चुनाव के लिए युुवाओं से लेकर उम्रदराज लोग मैदान में हैं। हर कोई उतनी ही मेहनत कर रहा है, मतदाताओं के सामने हाथ जोडऩे की बात हो या फिर पैदल चलकर संपर्क करने की बात। सब एक समान ही नजर आ रहे हैं। पार्टियों में देखें तो भाजपा में 60 पार वाले कई प्रत्याशी हैं, तो 35 वर्ष से कम उम्र वाले भी मैदान में हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों में अधिकांश की औसत आयु है। 40 से 60 वर्ष के बीच के प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं। निर्दलीय और अन्य दलों में भी आयु का मेल इसी तरह है कि हर सीट में 30 वर्ष से कम वाले प्रत्याशी हैं और 60 वर्ष के पार वाले भी हैं। वोटरों से मिलने का जुनून ऐसा है कि उम्रदराज लोग भी युवाओं की तरह ही मेहनत करते हुए दिख रहे हैं।
- भाजपा और कांग्रेस में उम्र को लेकर मचा था बवाल
भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों में सक्रिय राजनीति के लिए आयु की सीमा निर्धारित की गई थी। इसे लेकर बवाल भी मचा था। भाजपा में 70 पार वालों को टिकट नहीं देने की चर्चा सामने आई तो प्रदेश के दो उम्रदराज मंत्रियों से इस्तीफे ले लिए गए थे। इसका असर यह हुआ कि रीवा में इसकी जद में आ रहे नेताओं ने स्वयं ही राजनीति से किनारा करना शुरू कर दिया था। हालांकि बाद में पार्टी ने स्पष्ट किया और सक्रियता का हवाला दिया। इसी तरह कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने एक कदम और बढ़ते हुए 60 साल पार वालों को राजनीति से अलग होने का सुझाव दिया। इसमें कांग्रेस के सुंदरलाल तिवारी भी घेरे में आ रहे थे, बाद में इसे आफ द रिकार्ड बता दिया गया।
- उम्र के चलते भाजपा नेता ने बता दिया था आखिरी चुनाव
पिछले विधानसभा चुनाव के समय से ही राजनीति में युवाओं को मौका देने की बात कही जा रही थी। इसी के चलते गुढ़ से भाजपा प्रत्याशी रहे नागेन्द्र सिंह ने सीएम के सामने घोषणां कर दी थी कि यह उनका आखिरी चुनाव है, आगे वह युवाओं को अवसर देंगे। कम वोटों से चुनाव हारने के बाद वह राजनीतिक रूप से कम सक्रिय रहे। हालांकि बीते एक साल से फिर वह पहले की तरह क्षेत्र में सक्रिय हैं और इनदिनों युवाओं की तरह 12 घंटे से अधिक लोगों के बीच संपर्क में रहते हैं।
- विधानसभा क्षेत्रवार जानिए युवा और उम्रदराज प्रत्याशी
1 - सिरमौर-
आलिंद द्विवेदी, अनारक्षित समाज पार्टी 25 वर्ष/रामगरीब वनवासी बसपा 62 वर्ष
2- सेमरिया
रामकलेश साकेत, निर्दलीय 33 वर्ष/ शौखीलाल तिवारी,माकपा 71 वर्ष
3- त्योंथर
राधेश्याम, बहुजन मुक्तिमोर्चा 28 वर्ष/ श्यामलाल द्विवेदी, भाजपा 65 वर्ष
4- मऊगंज
भैयालाल सिंह गोंड़, गोंगपा 34 वर्ष/ हीरालाल यादव, निर्दलीय 77 वर्ष
5- देवतालाब
पंकज तिवारी, निर्दलीय 28 वर्ष/ गिरीश गौतम, भाजपा 65 वर्ष
6- मनगवां-
नागेन्द्र साकेत, बहुजन संघर्षदल 33/ तीरथ प्रसाद, बहुजन मुक्तिमोर्चा 61 वर्ष
7-रीवा-
शिम्पू विश्वकर्मा, निर्दलीय 26 वर्ष/ रामायण सिंह, समाजवादी पार्टी 67 वर्ष
8- गुढ़-
संजय चौरसिया, शिवसेना 29 वर्ष/ नागेन्द्र सिंह, भाजपा 76 वर्ष
---------------------------
दलों की स्थिति और प्रत्याशियों की आयु
भाजपा-
सिरमौर- दिव्यराज सिंह-33
सेमरिया- केपी त्रिपाठी-39
त्योंथर- श्यामलाल द्विवेदी- 65
मऊगंज- प्रदीप पटेल-48
देवतालाब- गिरीश गौतम-65
मनगवां- पंचूलाल प्रजापति-56
रीवा- राजेन्द्र शुक्ला- 54
गुढ़- नागेन्द्र सिंह- 76
---------------
कांग्रेस
सिरमौर- डॉ. अरुणा तिवारी- 41
सेमरिया- त्रियुगीनारायण शुक्ला- 58
त्योंथर- रमाशंकर सिंह पटेल- 45
मऊगंंज- सुखेन्द्र सिंह बन्ना-43
देवतालाब- विद्यावती पटेल- 47
मनगवां- बबिता साकेत- 49
रीवा- अभय मिश्रा- 50
गुढ़- सुंदरलाल तिवारी- 60
--
बसपा
सिरमौर- रामगरीब वनवासी- 62
सेमरिया- पंकज सिंह पटेल- 43
त्योंथर- गीता माझी- 37
मऊगंंज- मृगेन्द्र सिंह- 46
देवतालाब- सीमा सिंह- 39
मनगवां- शीला त्यागी- 39
रीवा- कासिम खान- 52
गुढ़- मुनिराज पटेल- 40
-----
समाजवादी पार्टी
सिरमौर- प्रदीप सिंह पटना-52
मऊगंज- सुखचैन पटेल-45
देवतालाब- रामयज्ञ सोधिया-52
रीवा- रामायण सिंह- 67
गुढ़- कपिध्वज सिंह- 39