26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

mp election 2018 ; यहां भाजपा को मुकाबले में नहीं मानती कांग्रेस, जानिए किन सीटों पर क्या है समीकरण

- कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राकेश तिवारी ने पत्रिका के साथ चर्चा में किया दावा

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Mrigendra Singh

Nov 18, 2018

rewa

madhya pradesh vidhansbha election 2018, rewa congress

रीवा। कांग्रेस पार्टी इस बार चुनाव में पूरे दमखम के साथ मैदान में है। रीवा जिले की आठों सीटें जीतने का दावा किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी रीवा के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश तिवारी ने पत्रिका के साथ इंटरव्यू में कहा है कि जिले में तीन सीटों पर ही भाजपा मुकाबले में है, अन्य सीटों पर तीसरे नंबर पर है। तिवारी ने पार्टी की तैयारियों, भाजपा की कमियों, गुटबाजी और आंतरिक कलह सहित अन्य कई मुद्दों पर बेवाकी से अपनी बात रखी, जानिए क्या है कांग्रेस अध्यक्ष के दावे-

सवाल- बीते कुछ चुनावों में कांग्रेस की स्थिति खराब रही है, कई जगह मुकाबले से बाहर रही, अब क्या संभावनाएं हैं ?
जवाब- यह सही है कि जिले में पूर्व में सीटें नहीं आई थी। दस वर्ष के भाजपा के कुशासन से जनता ऊब चुकी थी, इसलिए पिछले चुनाव में दो सीटें मिली। अब तो पूरी तरह हटाने का मन बना है, जिससे आठों सीट जीतेंगे।
सवाल- भाजपा सरकार के काम पर लगातार जनता ने उसके अवसर बढ़ाए हैं, आपके क्या मुद़्दे हैं, क्यों लोग वोट करेंï?
जवाब- वचन पत्र में सारी बातें स्पष्ट हैं, हर वर्ग के लिए विस्तार से योजनाएं हैं। किसानों का कर्जा माफ करेंगे, युवाओं को रोजगार देंगे। समाज में सुरक्षा का भाव जगाएंगे।
सवाल- वचन पत्र में आरएसएस का उल्लेख मुश्किल बढ़ाएगा या ऊर्जा देगा ?
जवाब- हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर बातें स्पष्ट कर दी हैं, इस कारण अब हमारा इस पर बोलना उचित नहीं है।
सवाल- पार्टी के वचन पत्र में रीवा के लिए कुछ विशेष नहीं है, इसके पीछे क्या वजह रही?
जवाब- वचन पत्र की तैयारी बैठक रीवा में हुई तो कई ऐसे मुद्दे आए, जिन्हें प्रदेश स्तर पर लागू किया जाएगा। रीवा के साथ पूरे प्रदेश में लोगों को लाभ होगा। हमारे प्रत्याशी स्थानीय मुद्दों पर जनता के बीच जा रहे हैं।
सवाल- राहुल गांधी ने पैरासूट मॉडल पर टिकट नहीं देने की बात कही फिर इसका पालन क्यों नहीं हुआ?
जवाब- परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि उसमें बेहतर का चुनाव करना होता है, इसी के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश इकाई ने सोच समझकर प्रत्याशी घोषित किए हैं, सभी जीतेंगे।
सवाल- कांग्रेस में गुटबाजी और अंतरकलह हावी रहा है, इससे कैसे निबटेंगे ?
जवाब- ऐसा कहा जरूर जाता है लेकिन आपने भी देखा होगा कि ९ नवंबर के बाद सब एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जहां स्थितियां नहीं सुधरेंगी वहां संगठन की नजर है, कार्रवाई होगी। कांग्रेस से अधिक भाजपा में गुटबाजी है, वह अपने नेताओं को हराने में लगे हैं, परिणाम में यह दिखेगा।
सवाल- रीवा जिले में कांग्रेस का मुकाबला किस दल से है ?
जवाब- जिले की पस्थितियां ऐसी हैं कि भाजपा दो या तीन सीटों पर ही मुकाबले में है, शेष जगह अन्य दल हावी हैं, वहां भाजपा तीसरे नंबर पर रहेगी।
सवाल- रीवा शहर की सीट जीते तो क्या बदलाव करेंगे ?
जवाब- शहर की हालत यह है कि विकास केवल गाया जा रहा है। कभी पानी की पाइप, कभी सीवर के नाम पर सड़कें खोदी गई हैं। लोगों का वहां से निकलना मुश्किल है। फ्लाईओवर के बाद भी जाम लग रहा है। हमारा विधायक संपूर्ण विकास करेगा, ठेकेदारों को लाभ देने की प्रथा बंद होगी।