MP News: वह लगातार पीडि़त महिला को धमकाता रहा और धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। बात नहीं मानाने पर आरोपी ने पीड़ित महिला की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में धर्म परिवर्तन करने से इंकार करने पर जमानत में छूटकर आए बलात्कार के आरोपी ने महिला की न्यूड फोटो वायरल कर दी। पीडि़त महिला आरोपी के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूरा मामला जवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोपी अनी मोहम्मद पिता अजमुला खान 47 वर्ष निवासी चौखंडी थाना अतरैला हाल मुकाम कटनी बावली टोला को जवा पुलिस ने बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया था जिसमें आरोपी जेल में था। जमानत मिलने पर मई 2025 में वह जेल से बाहर निकला था। उसके बाद पीडि़त महिला के घर पहुंच गया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगा।
महिला को वश में करने के लिए एक ताबीज और लाकेट महिला को दिया। उस पर पति को तलाक देकर धर्म परिवर्तन करने, बिंदी सिंदूर नहीं लगाने और बुरका पहनने का दबाव डालने लगा। वह लगातार पीडि़त महिला को धमकाता रहा और धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद भी जब महिला धर्म परिवर्तन के लिए राजी नहीं हुई तो आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। वाट्सअप स्टेटस में आरोपी ने यह फोटो लगाकर पीडि़त महिला को बदनाम किया। महिला उसके धमकाने की आवाज रिकार्ड करके थाने पहुंच गई और शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पीडि़त महिला और उनकी बेटी की वर्ष 2022 में तबियत खराब हुई थी। आरोपी उनकी बेटी का इलाज करने के लिए आता था। जब महिला की तबियत खराब हुई तो उसने आरोपी से दवाई ली। आरोपी नशीली गोलियां महिला को खिला दी और जब वह अचेत हो गई तो उसकी न्यूड फोटो खींच ली। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैक करने लगा और उसके साथ बलात्कार करता रहा। जब आरोपी ज्यादती कम नहीं हुई तो अगस्त 2022 को महिला ने जवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था जिसको न्यायालय ने जेल भेज दिया था। मई 2025 में आरोपी जेल से छूटकर आया था जो पीडि़त महिला पर धर्म परिवर्तन कर दबाव बना रहा है।
महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके साथ बलात्कार करने वाला आरोपी जेल से जमानत पर छूटकर आया था और धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा था। महिला की अश्लील फोटो आरोपी ने वायरल कर दी है। पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।
कमलेश साहू, थाना प्रभारी जवा