27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे CM मोहन यादव, मृतकों के परिजनों से मिलकर हुए भावुक

Chhindwara Accident: सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले की तहसील मोहखेड़ के ग्राम करेर, ग्वारा और झिरिया पहुंचकर सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजनों से मुलाकात की।

2 min read
Google source verification
cm mohan met chhindwara accident victim families mp news

cm mohan met chhindwara accident victim families (Patrika.com)

MP news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे के बाद अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर सीधे छिंदवाडा पहुंचे। जहां उन्होंने छिंदवाड़ा जिले की तहसील मोहखेड़ के ग्राम करेर, ग्वारा और झिरिया पहुंचकर सड़क दुर्घटना (Chhindwara Accident) में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। इस दौरान उन्होंने छिंंदवाड़ा जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों से भी मुलाकात कर उनक कुशलक्षेम जाना।

हर मृतक के परिजन को 8-8 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसके साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को 8-8 लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। 4-4 लाख सरकार की ओर से और 4-4 लाख संबल योजना के माध्यम से आर्थिक मदद प्राप्त होगी । उन्होंने कहा की घटना में घायल हर नागरिक को 1-1 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगाी।

पल-पल लेते रहे घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी

दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठकों के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद लौटते ही अपने आधिकारिक कार्यक्रमों को रद्द कर सीएम मोहन यादव सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे। गुरुवार शाम को छिंदवाड़ा के पास सिमरिया नाला में क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर छिंदवाड़ा पहुंचने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही,जबलपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल को भी तत्काल रवाना घटनास्थल पर रवाना होने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीड़ितों व उनके परिजनों से मुलाकात के समय भावुक हो गए। सीएम ने छिंदवाड़ा कलेक्टर और चिकित्सा अधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिए।

हादसे में 10 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि, छिंदवाड़ा में सरकारी कार्यक्रम से लौट रही ग्रामीणों से भरी बस गुरुवार शाम छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर पिकअप से टकरा गई थी। इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें 6 पुरुष, 3 महिलाएं व 1 बच्चा शामिल था। 41 घायल हुए। इनमें से 10 गंभीर हैं। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार बस मिगलानी ट्रैवल्स की थी और पिकअप बिछुआ का था। हादसे में दोनों वाहन चालकों की भी मौत हो गई। इस हादसे के सूचना मिलते ही प्रभारी मंत्री राकेश सिंह देर रात घायल मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों से उनका हाल जाना और हादसे के बारे में भी पूछताछ कर उन्हें सांत्वना दीं। सीएम ने इससे पहले हादसे में अपनी जान गवाने वाले लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया था लेकिन अब उन्होंने इसे बढाकर 8-8 लाख रुपए कर दिया है।