रीवा

संगठन से नाराज कांग्रेस नेत्री समाजवादी पार्टी में शामिल

कांग्रेस नेत्री मंजुला ने थामा सपा का दामन
less than 1 minute read
Oct 16, 2018
manjula joined samajwadi party from congress
manjula joined samajwadi party from congress

रीवा. जिले में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं है। कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी अन्य दलों में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा।

कांग्रेस नेत्री मंजुला साकेत समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं।

मनगवां विधानसभा में कांग्रेस को झटका लगा है। यहां गंगेव से जनपद सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री मंजुला साकेत ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। वे मनगवां से सपा की संभावित विधानसभा प्रत्याशी हैं। सोमवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में सपा के जिला अध्यक्ष अजय शुक्ला ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही उन्होंने अन्य विधानसभाओं के संभावित उम्मीदवारों की घोषणा की। जिसमें रीवा त्यौंथर से वीरेन्द्र पटेल, रामलल्लू कोल, सेमरिया से राकेश यादव, कमलेन्द्र पाण्डे, देवतालाब से रामयज्ञ सोंधिया, कमलेश्वर साहू, मऊगंज से सुखचैन पटेल, रामकुशल यादव, गुढ़ से अमरेश पटेल, रमेश यादव एवं रीवा से अजय शुक्ला, रामायण सिंह हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान सपा के शहर अध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल एवं मंजुला साकेत मौजूद रहीं।

Published on:
16 Oct 2018 10:32 pm