रीवा

शहीद दीपक की पत्नी रीवा की रेखा भी अफसर बन करेंगी देश सेवा

उन्होंने प्रमुख टेस्ट क्लीकर कर लिए हैं, अब कुछ माह की ट्रैनिंग के बाद वे भी अपने पति की तरह देश की सेवा करती नजर आएंगी।

2 min read
Feb 06, 2022
शहीद दीपक की पत्नी रीवा की रेखा भी अफसर बन करेंगी देश सेवा

रीवा. शहीद नायक दीपक सिंह की पत्नी व मध्यप्रदेश के रीवा निवासी रेखा देवी जल्द ही भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा में जुट जाएंगी। उन्होंने प्रमुख टेस्ट क्लीकर कर लिए हैं, अब कुछ माह की ट्रैनिंग के बाद वे भी अपने पति की तरह देश की सेवा करती नजर आएंगी।

गलवान संघर्ष के शहीद बिहार रेजिमेंट की 16वीं बटालियन के चिकित्सा सहायक नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा देवी जल्द भारतीय सेना में शामिल होंगी। रेखा देवी ने पर्सनेलिटी और इंटेलिजेंस टेस्ट क्लीयर कर लिया है। उन्हें चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में प्री-कमीशन ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। रेखा देवी (23) की नौ महीने तक ट्रेनिंग होगी। इसके बाद सेना में कमीशन दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली रेखा उन सैन्य पत्नियों में शामिल हो जाएंगी, जिन्होंने पतियों के शहीद होने के बाद सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में कॅरियर चुना। आपको बतादें कि उनके पति दीपक सिंह को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन सैन्य सम्मान है।

३० सैनिकों की जान बचाई थी
चिकित्सा सहायक नायक दीपक सिंह ने गलवान घाटी में पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 के पास सात घंटे के घातक संघर्ष के दौरान समय पर उपचार कर 30 से अधिक भारतीय सैनिकों की जान बचाई। वे चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हो गए थे।


शहीद सैनिकों की पत्नियों को एसएसबी साक्षात्कार के लिए यूपीएससी द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में बैठने से छूट दी गई है। वह आयु में छूट के भी हकदार हैं। शहीद दीपक को भारत सरकार की ओर से नवंबर, 2021 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

Published on:
06 Feb 2022 12:20 pm
Also Read
View All