रीवा

mp election 2018 : ‘हमारी सरकार आई तो घर बनाने के लिए देंगे पांच लाख’

उत्तर प्रदेश सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने रीवा के पद्यधर पार्क में की सभा, हजारों लोगों को किया संबोधित, भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने किया आह्वान

less than 1 minute read
Nov 21, 2018
mp election 2018 samajwadi party akhilesh yadav
mp election 2018 samajwadi party akhilesh yadav

रीवा. समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस दोनों को पूंजीपतियों की पार्टी बताया है। बुधवार को रीवा के पद्मधर पार्क में सपा प्रत्याशी रामायण सिंह पटेल के लिए वोट मांगने पहुंचे नरेश ने भाजपा एवं कांग्रेस दोनों पर जमकर जुबानी हमला किया।

कहा कि, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियां छोटी - बड़ी बहन हैं। मोदी सरकार गरीबों को घर बनाने के लिए महज एक लाख 20 हजार दे रही है। इतने कम रकम में भला किसी का घर बन सकता है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आई तो गरीबों को घर बनाने के लिए पांच लाख रुपए दिए जाएंगे।

एक हजार में घरेलू गैस
पटेल ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई कम करने के वादे के साथ आई है। लेकिन सरकार बनने के बाद रसाई गैस के दाम एक हजार रुपए कर दिए हैं। पेट्रोल 85 रुपए लीटर हो गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार अवैध खनन करके अरबों रुपया पूंजीपतियों को उपलब्ध करा रही है।

कांंग्रेस को उखाडऩे का काम किया
कहा कि समाजवादियों ने कांग्रेस को जिस तरह से पूरे देश से उखाड़ फेकने का काम किया था उसी तरह भाजपा को भी देश से उखाड़ फेंकेंगे। मध्य प्रदेश का किसान परेशान है। समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा। पढ़ाई करने का इंतजाम नहीं करते। हिंसा, बेरोजगारी बढ़ रही है। अखिलेश यादव इस देश के विकास पुरुष हैं।

ये रहे मौजूद
विधायक नागेन्द्र, पूर्व विधायक गामा पाण्डेय, रामसुन्दर दास, इलाहाबाद जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, कमला यादव, रीवा जिला अध्यक्ष अजय शुक्ला, कमलेन्द्र पाण्डेय, नुरूल हसन, प्रमोद शुक्ला, विजय तिवारी, इन्द्रजीत मुंशी, नत्थूलाल सेन, पार्वती सोंधिया उपस्थित रहे।

Published on:
21 Nov 2018 05:39 pm