8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mp election ; सिद्धू ने कहा मोदी जी तानसेन से नहीं, पूंजीपतियों से अपना रिश्ता बताएं

- रीवा में पार्टी प्रत्याशी के लिए की सभा, बोले मोदी हर जगह झूठ बोलते हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Mrigendra Singh

•

Updated: 21 Nov 2018, 3:54 PM IST

rewa

mp election 2018, navjot singh sidhu, rewa news

रीवा। कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने रीवा में पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि रीवा में प्रधानमंत्री ने तानसेन के किस्से सुनाकर अपना रिश्ता जोडऩा का प्रयास किया। वह कभी असम, कभी बरेली, कभी जापान से नाता जोड़ते हैं। झूठा प्रधानमंत्री इसके पहले देश में कभी नहीं आया। १५ लाख आए नहीं, गंगा साफ नहीं हुई, युवाओं को रोजगार मिला नहीं, बुलेट ट्रेन चली नहीं। साढ़े चार साल बिता दिया कोई काम नहीं किया। इसके चलते केवल रिश्ता जोडऩे का काम करते हैं। गरीब का क्या भला किया, इसका जवाब नहीं। उन्होंने केवल आडानी, अंबानी और पूंजीपतियों का भला किया है। किसान लोन नहीं दे पाता तो, उसके घर की कुर्की कराते हैं। जेल भिजवाने का काम करते हैं। देश को बताएं कि माल्या, नीरव मोदी, अडानी, अंबानी से क्या रिश्ता है जिन्होंने पूरा रुपया हजम कर डाला।
सरकार बदलना जरूरी है
सिद्धू ने कहा कि 15 साल में गाडिय़ां धुंआ देने लगती हैं, उन्हें बदल दिया जाता है। उसी तरह मध्यप्रदेश में शिवराज की सरकार भी खटारा हो गई और धुंआ देने लगी है। उसे भी बदलने का वक्त आ गया है। कहा कि इस बार वोटिंग में ऐसा ***** जमाओ को यह भ्रष्टाचारी सरकार प्रदेश की सीमा से बाहर चली जाए।
राजेन्द्र शुक्ला को मुन्ना मैनेजर कहा
रीवा में स्थानीय मुद्दों को लेकर भी सिद्धू ने जमकर हमला बोला। यहां के मंत्री रहे राजेन्द्र शुक्ला को मुन्ना मैनेजर कहते हुए कहा कि शहर की सरकारी भूमि समदडिय़ा बिल्डर्स को दे डाली। गरीबों का कहीं भला नहीं हुआ। मोदी, शिवराज की तरह ये भी उद्योगपतियों के लिए काम करने वाले बने रहे। इस बार अभय मिश्रा को वोट कीजिए और प्रदेश को खुशहाली देने वाली सरकार बनाइए।