अपने साथ नामांकन के बाद हर सीट पर स्थिति की रिपोर्ट लेकर आए शाह ने 35 कमजोर सीटों पर बड़े नेताओं की ड्यूटी लगाने के लिए कहा है। इनमें 9 मंत्रियों की सीटें भी हैं। शाह ने बैठक में कहा कि अब नौ दिन बचे हैं, सभी ताकत झोंक दें। उधर, शाह के फरमान के बाद संगठन महामंत्री सुहास भगत ने सभी सांसदों को मंगलवार को पाबंद कर दिया है।