रीवा

MP के पहले रिवर फ्रंट का राज्यपाल ने किया लोकार्पण, बोले- ‘ये अनूपम सौगात’

MP News: राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने रीवा में बीहर नदी के किनारे बनाए गए रिवर फ्रंट का का लोकार्पण कर दिया, यह मध्य प्रदेश का पहला रिवर फ्रंट है, इसके पहले चरण में 1600 मीटर का कार्य पूरा, ग्रेविटी वाल, पाथवे, ग्रीन-टी एरिया का किया गया है निर्माण

2 min read
Nov 10, 2024
रीवा में बीहर नदी पर बना मध्य प्रदेश का पहला रिवर फ्रंट, राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने किया लोकार्पण.

MP first river Front Inaugurated: राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने बीहर नदी के किनारे बनाए गए रिवर फ्रंट का शनिवार को लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रीवा के लिए यह अनुपम सौगात है। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कार से रिवरफ्रंट का निरीक्षण करते हुए पंचमठ धाम पहुंचकर शिवमंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को प्रकृति के बीच समय बिताने का अच्छा स्थान मिलेगा। इस दौरान डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला और मंत्री इंदर सिंह परमार मौजूद रहे।

बाबा घाट से लेकर कोतवाली घाट तक 1600 मीटर लम्बाई का रिवर फ्रंट

बीहर नदी में बाबा घाट से लेकर कोतवाली घाट तक 1600 मीटर लम्बाई का रिवर फ्रंट बनाया गया है। यह पहले चरण का कार्य है। दूसरे चरण में नदी के दूसरे हिस्से में कार्य कराया जाएगा। 25 करोड़ की लागत वाला यह प्रदेश का पहला रिवर फ्रंट है। इसमें ग्रेविटी वाल, पाथवे, ग्रीन-टी एरिया का निर्माण किया गया है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने कहा कि साबरमती रिवरफ्रंट अहमदाबाद और गोमती रिवर फ्रंट (लखनऊ) के बाद बीहर रिवरफ्रंट रीवा की पहचान स्थापित होगी।

पंच मठ धाम का निरीक्षण भी किया

राज्यपाल को भ्रमण कराते हुए उपमुंख्यमंत्री ने बताया कि जगदगुरु आदिशंकराचार्य ने धर्म दिग्विजय अभियान के दौरान पंचमठ धाम में प्रवास किया था। चारों दिशाओं में ज्योर्तिमठ, श्रृंगेरीमठ, गोवर्धनमठ तथा द्वारिकामठ की स्थापना के बाद उनकी परिकल्पना मध्यभारत में पांचवें मठ की स्थापना की थी।

यह पांचवां मठ है। पंचमठा में चारों मठों की प्रतिकृति बनाकर इनका इतिहास प्रदर्शित किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि यहां आकर आध्यात्मिक एकात्म के उद्वीण की अनुगूंज हृदय में स्पंदित होती है।

Updated on:
10 Nov 2024 08:56 am
Published on:
10 Nov 2024 08:51 am
Also Read
View All

अगली खबर