रीवा

एमपी के इस जिले के कलेक्टर-एसपी की लगेगी क्लास ! दिल्ली से आया बुलावा

mp news: कलेक्टर-एसपी को नोटिस भेजकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने 28 फरवरी को दिल्ली दफ्तर में दोपहर दो बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं….।
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2025, 8:51 PM IST
rewa news

mp news: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के कलेक्टर और एसपी को 28 फरवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दफ्तर में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि दोनों अफसर दिल्ली में दोपहर दो बजे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दफ्तर में उपस्थित होकर जवाब व रिपोर्ट प्रस्तुत करें। पूरा मामला रीवा शहर के एक किड्स स्कूल में 5 साल के बच्चे के साथ हुई कथित प्रताड़ना से जुड़ा हुआ है।

रीवा शहर के भाजपा नेता गौरव तिवारी ने शहर के बोदाबाग मोहल्ले में संचालित ज्योति किड्स गार्डन स्कूल में नर्सरी के एक 5 साल के मासूम छात्र को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत मानव अधिकार आयोग में दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि बच्चे ने क्लास में पोट्टी कर दी थी जिसके कारण टीचर और आया ने उसे डांटा और फिर घसीटते हुए बाथरूम में ले गईं। जहां बच्चे से ही पेंट की सफाई कराई और उसे गीले कपड़ों और जूतों में ही घंटों ठंड के बीच खड़ा रखा गया था। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में ये पूरी घटना कैद हुई थी लेकिन स्कूल प्रबंधन ने फुटेज डिलीट कर दिया।


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में पहले कलेक्टर और एसपी से नोटिस के जरिए जवाब मांगा था। दो बार समय दिए जाने के बाद भी 17 फरवरी तक जवाब न देने के बाद आयोग ने संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और एसपी के खिलाफ सम्मन जारी कर आदेश दिया है कि 28 फरवरी को दोनों अधिकारी नई दिल्ली में आयोग के समक्ष प्रस्तुत हों। साथ ही स्कूल प्रबंधन पर क्या कार्रवाई हुई है और आयोग को जवाब तय समय तक क्यों नहीं दिया गया, उस पर अपना स्पष्टीकरण दें।

Updated on:
27 Feb 2025, 8:51 PM IST
Published on: