रीवा

फिल्मों के ‘सुपर विलन’ प्रेम चोपड़ा का रीवा से है गहरा नाता, जानिए उनसे कैसे होगी मुलाकात

2 जून को कृष्णा-राजकपूर आडिटोरियम के लोकार्पण समारोह में होंगे शामिल

2 min read
May 28, 2018
Prem Chopra relation in rewa mp, patrika rewa news, uma chopra

रीवा। फिल्मी पर्दे के सुपर विलन प्रेम चोपड़ा अपनी पत्नी उमा चोपड़ा के साथ 2 जून को रीवा आएंगे। यहां हाल ही में निर्मित कृष्णा-राजकपूर ऑडिटोरियम के लोकार्पण समोराह में दोनों शामिल होंगे। प्रेम चोपड़ा का रीवा से नाता कम ही लोगों को पता है। उनकी पत्नी उमा का जन्म 1946 में रीवा शहर के सिरमौर चौराहे के नजदीक करतारनाथ मल्होत्रा के बंगले पर हुआ था। मल्होत्रा उस दौरान रीवा राज्य के आइजी थे, उमा उनकी दूसरी पुत्री थी।

इसी साल बड़ी पुत्री कृष्णा का विवाह फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े घराने के राजकपूर के साथ हुआ था। राजकपूर और प्रेम चोपड़ा की आपस में रिश्तेदारी के तार रीवा से जुड़े। अब 72 वर्ष बाद आइजी करतारनाथ मल्होत्रा के बंगले से जुड़ी स्मृतियां ताजा होने जा रही हैं। उस बंगले की जगह अब एक भव्य आडिटोरियम बनाया जा रहा है। यह कृष्णा और राजकपूर के विवाह की स्मृतियों को आगे भी ताजा बनाए रखने का काम करेगा।

ये भी पढ़ें

वनकर्मियों ने जंगल की सुरक्षा छोड़ी, खुले आम हो रही तस्करी, अब पुलिस को सौंपी जवाबदेही

अभियन से दूर रहीं उमा चोपड़ा
रीवा में जन्मी उमा का विवाह 1969 में प्रेम चोपड़ा के साथ हुआ। अभिनय की दुनिया के सबसे बड़े घराने में रिश्तेदारी होने के बावजूद उन्होंने खुद को इससे अलग रखा। भाई प्रेमनाथ, राजेंद्रनाथ, नरेंद्रनाथ आदि अभिनय से जुड़े रहे तो वहीं बहन कृष्णा कपूर भी फिल्मी दुनियां से जुड़ी रहीं लेकिन उमा कभी नजर नहीं आई। उमा-प्रेम की रंकिता, पुनीता और प्रेरणा तीन बेटियां हंै। तीनों दामाद फिल्मी दुनिया से जुड़े हैं। अभिनेता शरमन जोशी, राहुल नंदा और अभिनेता विकास भल्ला इनके दामाद हैं।

जन्म के बाद पहली बार रीवा आएंगी उमा
उमा के पिता आजादी के बाद रीवा से चले गए थे। वह स्वयं तो कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने रीवा आए लेकिन उमा नहीं आईं। जन्म के बाद रीवा छोडऩे के बाद पहला अवसर है जब वह अपनी जन्मभूमि पर आ रही हैं। प्रेम चोपड़ा की पत्नी का चाहे भले ही रीवा में जन्म हुआ हो लेकिन इसके पहले वह भी कभी यहां नहीं आए। जब उन्हें कृष्णा-राजकपूर आडिटोरियम के लोकार्पण के लिए बुलावा भेजा गया तो दूसरे सभी कार्यक्रमों को स्थगित करते हुए उन्होंने रीवा परिवार के साथ आने की इच्छा जाहिर की।

प्रशंसकों को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कहा
प्रेम चोपड़ा ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि वह 2 जून को रीवा आ रहे हैं। कृष्णा-राजकपूर आडिटोरियम के लोकार्पण के अवसर पर उन्होंने अपने प्रशंसकों से पहुंचने की अपील भी की है। कहा है कि वह ऐतिहासिक अवसर होगा।

REWA IMAGE CREDIT: Patrika


फिल्मी पर्दे का सुपर विलन
फिल्मों में 1960 से अब तक लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहे प्रेम चोपड़ा बालीवुड का बड़ा नाम हैं। एक समय था जब उनके बिना फिल्में अधूरी सी लगती थी। खलनायक के तौर पर उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। उनके डायलाग अब तक लोगों की जुबां पर हैं। राष्ट्रीय स्तर पर करीब आधा सैकड़ा से अधिक फिल्मों में उन्हें प्रमुख भूमिका के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है। उनके अभिनय को दूसरे कई देशों के कलाकारों ने आदर्श माना है।

ये भी पढ़ें

विंध्य में पहली बार ‘रेत संगीत’ की होगी प्रस्तुति, राजकपूर से जुड़े लमहें होंगे ताजा
Published on:
28 May 2018 12:10 pm
Also Read
View All