रीवा

200 करोड़ खर्च करने पर जाग रही लोगों की जमीर, जानिए क्यों एकत्र हुए डेढ़ हजार लोग

स्वाच्छता सर्वेक्षण: फीडबैक लेने कलेक्टर ने कहा...15 मार्च तक ओडीएफ के लिए हर गांव से चाहिए 100-100 लोगों के नाम-मोबाइल नंबर  
2 min read
Feb 13, 2018
sanitarnu-survey-izdaci-za-sanitarnu-misije-200-crore
sanitarnu-survey-izdaci-za-sanitarnu-misije-200-crore

रीवा. जिले में स्वाच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च कर दिया है। लोगों में शौच के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए लोग एकत्रित हो रहे हैं। तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के डेढ़ हजार से ज्यादा कर्मचारियों को एक साथ स्वच्छता सर्वे का एप अपलोड कराया। इतना ही नहीं जिला प्रशासन ने पंचायत अमले को फीडबैक के लिए हर गांव से 100-100 लोगों के नाम और उनके मोबाइल नबंर भरने का प्रपत्र दिया है।
कलेक्टर ने कहा जिले को 15 मार्च तक करना है ओडीएफ
जिला पंचायत का सभागार में जिले के सभी ब्लाकों के पंचायत सचिव, रोजगार सहायकों को एक साथ बुला लिया गया था। परिसर से लेकर सभागार में कर्मचारियों का रेला रहा। कलेक्टर प्रीति मैथिल ने सभी कर्मचारियों को प्रपत्र देकर कहा स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के तहत जिले को 15 मार्च तक ओडीएफ करना है। हर पंचायत में २१ मार्च तक प्रधानमंत्री आवास योजना को शतप्रतिशत पूर्ण करने के साथ ही पचास प्रतिशत से काम काम करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कलेक्टर ने सभी को स्वच्छता ऐप अपलोड कराया। सुबह से लेकर शाम तक ऐप अपलोड का काम चला। एसडीएम हुजूर जनपदवार सभागार में एक साथ बैठाकर कर्मचारियों को ऐस अपलोड कराया गया।
नगर निगम को ओडीएफ घोषित करने अपलोड कराया जा रहा एप
नगर निगम को ओडीएफ घोषित कराने पंचायतों से फीडबैक लिए जाने के लिए स्वच्छता सर्वे का एप अपलोड कराया जा रहा है। जिला पंचायत पहुंचे कर्मचारियों के बीच चर्चा रही कि नगर निगम को पूरा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से फीडबैक लिया जा रहा है। परेशान पंचायत अमले को किया जा रहा है। एप अपलोड कराने का काम हुजूर एसडीएम अरुण विश्वकर्मा की अगुवाई में किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के प्रभारी विनोद कुमार पांडेय सहित जिपं के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Published on:
13 Feb 2018 01:07 pm