सिरमौर विधायक की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे विधायक

विधायक की गाड़ी सोमवार की शाम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में विधायक को मामूली चोटें आई है। सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह सोमवार की शाम अपनी गाड़ी क्र. एमपी 17 सीए 2688 में सतना से अतरैला जा रहे थे।

less than 1 minute read
Jan 03, 2017
rewa news
rewa news

रीवा
कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे विधायक की गाड़ी सोमवार की शाम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में विधायक को मामूली चोटें आई है। सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह सोमवार की शाम अपनी गाड़ी क्र. एमपी 17 सीए 2688 में सतना से अतरैला जा रहे थे।

करीब साढ़े चार बजे उनकी गाड़ी जब अतरैला व सेमरिया थाना के बार्डर में स्थित बऊलिया घाटी में पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे उतरकर पलट गई।

हादसे में विधायक को मामूली चोटें आई है। सूचना मिलते ही अतरैला पुलिस मौके पर पहुंची और उनको दूसरे वाहन से रवाना किया गया। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां पर अंधा मोड़ है। उसी मोड़ में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया था और गाड़ी सड़क के नीचे उतर गई थी।


घटनास्थल पर पहुंचे समर्थक
हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर समर्थक उनका हालचाल जानने पहुंच गये। बाद में विधायक के साथ ही सभी कार्यकर्ता वापस लौटे। विधायक को अतरैला में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होना था वहां से भी काफी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंचे थे। अतरैला थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि सतना से अतरैला आते समय विधायक की गाड़ी बऊलिया पहाड़ में पलट गई थी। उनको मामूली चोटें आई है। मोड़ पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया था।
Published on:
03 Jan 2017 09:26 am