रीवा

सपा और बसपा का मध्यप्रदेश में भी होगा गठजोड़,भाजपा को हराने कांग्रेस को भी साथ आने का प्रस्ताव

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव पहुंचे रीवा, बोले विंध्य में बेहतर प्रदर्शन करेगी समाजवादी पार्टी

2 min read
Mar 23, 2018
SP and BSP will also combine in Madhya Pradesh

रीवा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव ने कहा है कि प्रदेश में इसी साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में वह बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं। इसके लिए प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। प्रस्ताव पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। जहां पर बसपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद आधिकारिक रूप से घोषणां की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में दोनों दलों का गठजोड़ सफल रहा है, जनता भी चाहती है कि गरीबों और पिछड़ों के लिए संघर्ष कर रहे दोनो दल साथ आएं।

रीवा प्रवास पर आए यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठनात्मक रूप से मजबूत है। प्रदेश के सभी विधानसभा सीटों पर संगठन तैयार है, यदि किसी कारणवश गठबंधन नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।

ये भी पढ़ें

शहर में लगी सभी स्ट्रीट लाइट हटाई जाएंगी, इसके बदले कैसे जगमग होगा शहर, जानिए क्या होगी व्यवस्था

कांग्रेस भी साथ आए तो बेहतर होगा
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा और सपा के गठबंधन के साथ कांग्रेस भी यदि शामिल होती है तो बड़ी शक्ति के रूप में मोर्चा सामने आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन को हटाने के लिए समान विचारधारा वाले किसी भी दल के साथ वह समझौते के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से अब तक कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

विंध्य से चंबल तक पार्टी मजबूत
विंध्य में पार्टी को बेहतर प्रदर्शन की इस बार उम्मीद है। गौरी सिंह यादव ने कहा कि हर विधानसभा में पार्टी का जनाधार तेजी के साथ बढ़ रहा है। पूर्व में विंध्य का प्रदर्शन बेहतर रहा है, इस बार भी संभावना है कि कई सीटें पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर हिस्से में समाजवादी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में देखी जा रही है। बुंदेलखंड और चंबल में भी कई सीटों पर एकतरफा जीत की संभावना है।

गठबंधन नहीं हुआ तो 50 प्रत्याशी पहले घोषित होंगे
बसपा और सपा का यदि किसी कारणवश गठबंधन नहीं हुआ तो 50 सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणां पहले कर देगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि 50 प्रत्याशियों की सूची राष्ट्रीय नेतृत्व को पहले ही सौंप दी है। जल्द ही उनकी घोषणां कर दी जाएगी। यह भी कहा है कि दूसरे दलों से आने वाले नेताओं की तुलना में पार्टी के कार्यकर्ताओं को अधिक महत्व दिया जाएगा। अधिकांश सीटों पर पुराने कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे। सपा अध्यक्ष का यह भी दावा है कि भाजपा और कांग्रेस के कई पूर्व विधायक उनके संपर्क में हैं और पार्टी में काम करना चाहते हैं।

किसानों के साथ किया प्रदर्शन
नईगढ़ी में किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। जिसमें नहरों के निर्माण और भू-अर्जन की समस्या उठाई गई। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा है कि सरकार की मनमानी के चलते किसान सबसे अधिक प्रताडि़त है। इस दौरान पार्टी के महासचिव रामनिवास उर्मलिया, रामायण सिंह, अजय शुक्ला, वीरेन्द्र सिंह पटेल, एमडी खान, राजेश दुबे सहित अन्य कई नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनील ग्रोवर की वापसी से पहले कपिल शर्मा ने की फीस बढ़ाने की मांग!
Published on:
23 Mar 2018 04:26 pm
Also Read
View All