
बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बड़कुआ में रविवार रात गेहूं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लग गई। हादसे में ट्रॉली में रखी फसल जल गई, वहीं वाहन चालक ने ट्रैक्टर को सुरक्षित कर लिया। किसान यहां खेत से कटाई कर लाई जा रही गेहूं की फसल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्राली में रखी पूरी फसल जलकर खाक हो गई। दरअसल, किसान महाराज सिंह ठाकुर रात करीब 8 बजे अपने खेत से गेहूं की फसल को ट्रैक्टर-ट्रॉली में फसल भरकर घर की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रॉली में रखी फसल में आग लग गई। आग लगते ही किसान ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर दिया, जिससे ट्रैक्टर सुरक्षित बच गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लोगों ने पानी डालकर और पास में खड़ी जेसीबी मशीन की मदद से फसल को अलग करने की कोशिश की, लेकिन गेहूं की फसल सूखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरी फसल जल गई। इस आगजनी में ट्राॅली को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का कारण अभी भी अज्ञात है।