सागर

सागर में मोबाइल पर रास्ता पूछना शख्स को पड़ा भारी, स्कूटी समेत पानी भरे गहरे गड्ढे में गिरा

Man Fell Into Water Pit : सौरभ कुर्मी अपने मामा से फोन पर बात करते हुए उनके घर का पता तलाश रहा था। इसी दौरान उसका ध्यान भटकाऔर वो स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा।
2 min read
Sep 11, 2026
Man Fell Into Water Pit
फोन पर बात करते-करते स्कूटी समेत गड्ढे में गिरा शख्स (फोटो सोर्स: Patrika)

Sagar News :मध्य प्रदेश के सागर शहर के व्यस्त परकोटा इलाके में जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी मार्ग पर गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते - होते टल गया है। यहां मोबाइल पर बात चीत करते हुए एक स्कूटी सवार युवक का संतुलन अचानक बिगड़ गया, जिससे वो सड़क किनारे खाली प्लॉट में बने पानी से लबालब गहरे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि, समय रहते लोगों ने युवक को बचा लिया।

शहर के मकरोनिया इलाके में रहने वाले 22 वर्षीय सौरभ कुर्मी परकोटा में अपने मामा के यहां आया था। वो फोन पर बात करते हुए मामा के घर का पता तलाश रहा था। इसी दौरान उसका ध्यान भटकने से स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वो सड़क किनारे लगे लोहे के टिन - शेड से टकराते हुए सीधे गहरे गड्ढे में जा समाया।

35 हजार का मोबाइल डूबकर खराब हुआ

लगातार बारिश के कारण इस गड्ढे में काफी पानी भरा हुआ था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत दौड़े और पानी में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। सौरभ का कहना है कि, इस घटना में उसका करीब 35 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन पानी में डूबकर खराब हो गया, हालांकि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

खतरनाक है गड्ढा…यहां सुरक्षा इंतजामों की मांग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह गड्ढा बेहद खतरनाक है और पानी भरने के कारण इसकी गहराई का अनुमान लगाना असंभव है। कुछ दिन पूर्व इसी गड्ढे में एक मवेशी भी जा गिरा था, जिसे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद निकाला था। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि ह्रश्वलॉट के चारों तरफ लोहे की चादरें तो लगा दी गई हैं, लेकिन भीतर मौजूद गहरे गड्ढे को लेकर कोई पुख्ता सुरक्षा प्रबंध नहीं हैं। लोगों ने प्रशासन और ह्रश्वलॉट मालिक से इस खतरनाक गड्ढे को तत्काल बंद कराने अथवा चेतावनी बोर्ड व बैरिकेङ्क्षडग लगाने की पुरजोर मांग की है।

Updated on:
11 Sept 2026 09:21 am
Published on:
11 Sept 2026 09:15 am