सागर

गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व

गुरुद्वारा में रागी जत्थे ने शबद कीर्तन पेश कर संगत को निहाल किया।
less than 1 minute read
Apr 14, 2025
sagar
sagar

भगवानगंज स्थित गुरुद्वारा में बैसाखी पर्व धूमधाम से रविवार को मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख संगत के साथ अन्य समाज के श्रद्धालु भी गुरुद्वार में पालकी साहिब के दर्शन और मत्था टेकने के लिए पहुंचे। गुरुद्वारा में रागी जत्थे ने शबद कीर्तन पेश कर संगत को निहाल किया। वहीं अमृत छको, गुरु वाले बनो, अपना जीवन सफल करो.. का संदेश दिया। अखंड पाठ की समापन के बाद शबद कीर्तन हुआ। इस दौरान कीर्तन के माध्यम से सिख धर्म के 10 वें गुरु गोविंद सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना का उद्देश्य व उसका इतिहास बताया गया। पटियाला से आए करणवीर सिंह ने कीर्तन किया। उन्होंने कहा कि गुरु वाले बनो अर्थात गुरु के बताए मार्ग पर चलें। इस तरह से सभी अपना जीवन सफल करें। शबद कीर्तन में विधायक शैलेंद्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार व कुलपति प्रो. निलिमा गुप्ता भी शामिल हुईं। सिख समाज के जितेंद्र सिंह चावला ने बताया कि 13 अप्रेल 1699 के दिन सिख पंथ के 10 वें गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरुद्वारे में रात में गुरु साहिब पर आधारित बच्चों की प्रतियोगिता, काव्य, कविता पाठ, कीर्तन का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया

Updated on:
14 Apr 2025 04:47 pm
Published on:
14 Apr 2025 04:47 pm