Bina shooting incident: बीना के ग्राम देवराजी में आपसी रंजिश ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। खेत जा रहे एक युवक को रास्ते में रोककर...> यहां पढ़ें विस्तार से
Bina shooting incident: सागर जिले के बीना में शनिवार को एक युवक को गोली मार दी गई। यह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलस मामले की जांच में जुट गई है।
बीना के ग्राम देवराजी में आपसी रंजिश ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। खेत जा रहे एक युवक को रास्ते में रोककर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से 315 बोर के कट्टे से गोली मार दी। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया।
घायल चैन सिंह पिता हरिशंकर लोधी (37) निवासी देवराजी ने बताया कि एक दिन पहले गांव के रामराजा लोधी से उसकी गाली-गलौज हुई थी। इस मामले की शिकायत उसने कंजिया चौकी में की थी। शनिवार को वह बाइक से अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी पराशरी नदी के पास रामराजा लोधी, हजरत लोधी और लक्ष्मण लोधी ने उसे रोक लिया। पुरानी बात को लेकर फिर से विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते रामराजा ने 315 कट्टे से फायर कर दिया।
गोली उसके बाएं हाथ में लगी। पास से फायर होने के कारण हाथ पर कार्बन के निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही घायल का भाई भैयालाल लोधी मौके पर पहुंचा और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की मदद से उसे तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में बीना थाना प्रभारी अनूप यादव की मौजूदगी में डॉ. दीपक तिवारी ने उपचार किया। एक्स-रे कर गोली की स्थिति का परीक्षण किया गया। घायल के भाई का आरोप है कि रामराजा पहले गांव के नंदकिशोर के मामले में गवाही दिलाने का दबाव बना रहा था, मना करने पर रंजिश पाल ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है।
0-शनिवार को बीना के देवराजी गांव की घटना।
0-पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग की घटना।
0. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल है व्यक्ति।
0.गोली बाएं हाथ में धंस गई।
0-डाक्टरों ने एक्सरे कराया।
0-बीना थाना टीम ने घटनास्थल का किया मुआयना।
0- प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू।
0-घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।