सागर

‘कांग्रेसियों ने संसद में कौरवों की तरह किया नारी का अपमान’- सीएम डॉ. मोहन यादव

CM Mohan Yadav: सागर के नरयावली में सांदीपनी स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम मोहन यादव, महाभारत के कौरवों से की कांग्रेस की तुलना।

2 min read
Apr 23, 2026
mp cm mohan yadav

CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को सागर जिले के नरयावली में सांदपनी स्कूल का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंच से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कांग्रेस की महाभारत के कौरवों से तुलना करते हुए कहा- जैसे कौरवों ने द्रोपदी का चीर हरण कर नारी अपमान किया, वैसा ही बीते दिनों कांग्रेसियों ने संसद में किया। पीएम मोदी द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल का विरोध करके कांग्रेसियों ने देश की महिलाओं का अपमान किया है। वहां कौरव थे और यहां कांग्रेसी है।

ये भी पढ़ें

एमपी में बनेगी नई फोरलेन सड़क, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

कौरवों की तरह कांग्रेस ने किया नारी का अपमान

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की भावना थी, प्रेम और सबको साथ लेकर चलने के लिए हमारी बहनों को उनका अधिकार दिया जाए, लेकिन कौरवों की तरह इस कांग्रेस का मन नहीं था। तीन तलाक के मामले में भी राहुल गांधी के पिता ने बहनों के भत्तों का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ठुकराया था। इसलिए बहनों गांठ बांधकर रखना, जिस दिन जरूरत पड़ी तो कांग्रेस से हिसाब जरूर लेना।

संगठन महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दे रहा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंच से आगे कहा कि हमारा संगठन महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दे रहा है। हमारी सरकार में 17 बहनें कलेक्टर हैं। सागर में सांसद, महापौर और कलेक्टर महिला है। लेकिन यह कांग्रेस को सुहाता नहीं है। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल हमारी सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर रहेगी, यह हमारा संकल्प है।

कड़ान सिंचाई परियोजना के पुनरीक्षण की घोषणा

सीएम ने नरयावली में 63.41 करोड़ रुपए के 75 निर्माण कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। यहां सीएम ने कड़ान सिंचाई परियोजना के पुनरीक्षण की घोषणा की, जिसमें 240 करोड़ रुपए खर्च होंगे और 30 हजार हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओवर बनाने सहित पुल, सडक़ जैसे कार्यों की घोषणा की।

अरब देशों में युद्ध से आया बारदाने का संकट

सीएम ने कहा कि अरब देशों में युद्ध के कारण देश में बारदाने का संकट आ गया था। इधर किसानों ने गेहूं का दोगुना उत्पादन किया। ऐसे में हमारे पास चुनौती थी कि हम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए बारदाने की व्यवस्था कैसे करें, हमने बोरी की व्यवस्था की और खरीदी शुरू की। किसान चिंता न करें किसान का दाना-दाना सरकार खरीदेगी। केंद्र ने 78 लाख टन गेहूं खरीदने का कोटा दिया है, जिसे बढ़ाने की मांग हमने की है। सीएम ने बताया कि सरकार ने निर्णय लिया है कि अब किसानों की जमीन का अधिग्रहण होने पर उन्हें चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

MP में 3 नहीं 4 सीटों पर होंगे राज्यसभा चुनाव! तमिलनाडु चुनाव बदलेगा पूरा गणित
Published on:
23 Apr 2026 07:51 pm
Also Read
View All